Top News
Next Story
Newszop

एक हफ्ते में भाजपा ने बनाए 2 करोड़ सदस्य

Send Push

New Delhi, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) .

भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान के तहत महज एक हफ्ते में दो करोड़ सदस्य बना लिए हैं. यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े ने दी.

तावड़े ने Tuesday को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष की मौजूदगी में नौ राज्यों के पदाधिकारियों और सदस्यता अभियान से जुड़ी टीम के साथ सदस्यता अभियान पर हुई समीक्षा बैठक की.

बैठक के बाद Media को संबोधित करते हुए विनोद तावड़े ने कहा

कि अब तक सदस्यता अभियान काफी अच्छा चला है, पहले चरण में नौ राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, Gujarat, Tamil Nadu, छत्तीसगढ़, Rajasthan और Karnataka के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग चर्चा की गई कि इसे कैसे आगे बढ़ाया जाए. आने वाले दिनों में अन्य राज्यों के साथ भी इसी तरह की बैठकें होंगी.

सदस्यता अभियान का लक्ष्य बताते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि चुनाव में पार्टी को मिले वोटों में से 75 से 80 प्रतिशत वोट पाने वाले लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. Member of parliament से लेकर सरपंच तक भाजपा के हर जनप्रतिनिधि को हर दिन दिए गए लक्ष्य का हिसाब रखना है कि उनका लक्ष्य क्या है और कितने लोगों तक वे पहुंचे हैं.

उन्होंने कहा कि भाजपा को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचना है. उन जगहों पर जाना है जहां पार्टी को चुनाव में वोट की उम्मीद थी लेकिन वोट नहीं मिले.

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Loving Newspoint? Download the app now