Travel
Next Story
Newszop

Greater Noida की इन 6 जगहों को देख भूल जाएंगे विदेश, खर्चे के मामले में भी बस लगते हैं 100-200 रुपए ज्यादा

Send Push
आपने अभी तक दिल्ली-नोएडा देखा होगा, जहां ऐतिहासिक जगहों से लेकर मॉल तक सब कुछ मिलता है। लेकिन कभी ग्रेटर नोएडा की सैर की है? जहां मॉल तो मिलेंगे ही, लेकिन एडवेंचर से लेकर मंदिर तक, बच्चों के म्यूजियम से लेकर बड़ों के लिए शॉपिंग प्लेस तक सब कुछ मौजूद है। जी हां, और यहां वीकेंड पर भी सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है, लोग अपनी फैमिली और बच्चों के साथ सबसे ज्यादा एन्जॉय करने के लिए यहां आते हैं। अगर आप भी छुट्टियों में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार ग्रेटर नोएडा की इन 6 जगहों पर नजर डाल लें, शायद लिस्टिंग देखकर दोस्तों को भी जरूर भेजेंगे नाम। (सांकेतिक फोटो)
सिटी पार्क image

हरियाली से भरा हुआ, रंग-बिरंगे फूलों से सजा हुआ और सुकून देने वाले वातावरण के साथ, सिटी पार्क फैमिली के साथ या अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। यहां वॉलीबॉल, क्रिकेट और बैडमिंटन जैसे कई ऑउटडोर खेलों का मजा उठा सकते हैं, साथ ही कई तरह के फूलों के बीच टहल सकते हैं। यही नहीं, पार्क में हर साल मार्च में फ्लावर शो भी आयोजित होता है और अगर आप अपने बच्चों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं, तो यहां दिन या शाम के समय आ सकते हैं।

कहां है: Alpha-II Commercial Belt के सामने समय: सुबह 6 बजे से शाम 7:30 बजे
श्री दिगंबर जैन मंदिर image

लोगों को कुछ देर यहां बैठने को मजबूर कर देती है। मंदिर की प्रमुख विशेषताओं में से एक यहां की अलग तरह से डिजाइन की गई दीवारें हैं। अगर आप भी अपने मन को शांत करना चाहते हैं और आध्यात्मिक चीजों से जुड़ना चाहते हैं, तो यहां फैमिली के साथ आ सकते हैं। दिन और शाम के समय दोनों टाइम ही यहां का नजारा अलग होता है। कहां है: 1st Cross Ave, Block F, Beta II (सांकेतिक फोटो साभार:wikipedia)


स्टेलर चिल्ड्रन म्यूजियम image

बच्चों के लिए ये म्यूजियम इंटरैक्टिव है और इमैजिनेशन से परे है। यकीनन इस जगह पर आने के बाद बच्चे आपकी नहीं सुनने वाले। ये जगह उनकी जिज्ञासा को बढ़ाएगी और काफी कुछ यहां उन्हें सीखने को मिलेगा। म्यूजियम में प्रॉब्लम सॉल्विंग, फाइन मोटर स्किल्स से जुड़े गेम्स हैं, जो बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। बता दें, म्यूजियम में साइंस, मोटर स्किल्स, आर्ट से जुड़ी सात गैलरी बनाई गई हैं। कहां है: Stellar Gymkhana Club के अंदर समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक (photo credit: stellarchildrenmuseum.com)


सुराजपुर बर्ड सेंचुरी image

सुराजपुर बर्ड सेंचुरी शहर में रहने वालों के लिए बढ़िया जगह है, जो लोग पहाड़ों पर जाकर बर्ड सेंचुरी का मजा नहीं ले पाते, वो यहां आकर इस जगह का लुत्फ उठा सकते हैं। यमुना नदी से लगभग 761 एकड़ वेटलैंड को कवर करते हुए, यह उन लोगों के लिए परफेक्ट जगह है, जिन्हें पक्षी देखना बेहद पसंद है और शहर के आसपास रिफ्रेशिंग जगह की तलाश में रहते हैं। बता दें, यहां 80 से अधिक प्रजातियों के पक्षी रहते हैं। कहां: UPSIDC Site A, सूरजपुर समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक


ओमेक्स, कनॉट प्लेस image

ग्रेटर नोएडा में भी कनॉट प्लेस होगा ये तो हमने भी नहीं सोचा था। अरे नहीं! यहां दिल्ली वाला कनॉट प्लेस नहीं है, बल्कि एक जगह का नाम ही कनॉट प्लेस है। ओमेक्स कनॉट प्लेस से फेमस ये जगह शॉपिंग करने वालों के लिए बढ़िया है। ये सबसे बड़े शॉपिंग मॉल्स में से एक है, जो देखने में आपको थोड़ा दिल्ली के कनॉट प्लेस की तरह लगेगा। यहां आने वाली फैमिली के लिए मनोरंजन जोन से लेकर ग्लोबल ब्रांड्स तक सब कुछ है। 14.8 लाख वर्ग फुट के क्षेत्रफल के साथ, मॉल में ऑफिस स्पेस, 5-स्टार होटल और फूड कोर्ट भी है।कहां: Block H, Beta IIसमय: सुबह 9 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक (photo credit: omaxeconnaughtplace.co.in)


ग्रैंड वेनिस मॉल image

ग्रेटर नोएडा का ग्रैंड वेनिस मॉल भी एक जाना-माना शॉपिंग सेंटर है। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, यह मॉल वेनिस शहर और इटालियन वास्तुकला की भव्यता को दर्शाता है। यहां ट्रेवी फाउंटेन, लीजिंग टॉवर ऑफ पीसा और स्टैच्यू ऑफ जूलियस सीजर जैसे कई फेमस प्लेसेस की कॉपियां मौजूद हैं। हाई-स्ट्रीट रिटेल स्टोर्स पर शॉपिंग करने से लेकर ढेर सारे मजेदार गतिविधियों का आनंद लेने तक, यहां हर चीज मिलेगी जो आपको अलग ही एक्सपीरियंस देगी। यहां आप गोंडोला राइड भी कर सकते हैं और यहां के फूड कोर्ट का खाना तो लाजवाब है।कहां: Site IV, परी चौक के पास समय: सुबह 10 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक (photo credit:pexels.com)

Loving Newspoint? Download the app now