Arvind Kejriwal joins AAP's campaign in Haryana, Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि हरियाणा में अगली सरकार उनकी पार्टी के समर्थन के बिना नहीं बन सकती। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया कि पूरा राज्य 'बदलाव' चाहता है। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए 5 अक्टूबर को चुनाव होंगे और मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।
ALSO READ: हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, दी 7 गारंटी
हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रचार-अभियान में शामिल होते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग पांच अक्टूबर को होने वाले राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे। केजरीवाल ने ‘AAP’ की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता के साथ यमुनानगर जिले के जगाधरी निर्वाचन क्षेत्र में अपनी पार्टी के उम्मीदवार आदर्श पाल के समर्थन में रोडशो किया।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल ने 10 साल बाद दिल्ली में फिर चला मास्टर स्ट्रोक?
कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत विफल होने के बाद ‘AAP’ हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। दोपहर में रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पूरा हरियाणा इस बार बदलाव चाहता है। केजरीवाल ने कहा, AAP को इतनी सीटें मिल रही हैं...मैंने यहां पहुंचने के बाद हिसाब लगाया...हमें इतनी सीटें मिल रही हैं कि हरियाणा में अगली सरकार ‘AAP’ के समर्थन के बिना नहीं बन सकती। पूरे हरियाणा में पहली सीट जो हम जीतेंगे वह जगाधरी है।
जगाधरी से 15 उम्मीदवारों मैदान में हैं। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को चुनाव होंगे और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, आप जहां भी जाते हैं, आपको पता चलता है कि लोग इन्हें गांवों, गलियों में घुसने नहीं देते।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल की रिहाई से हरियाणा विधानसभा चुनाव में AAP को कितना फायदा?
उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और नशे की समस्या बढ़ गई है। केजरीवाल ने कहा, भाजपा ने आपको क्या दिया? भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और आपके बच्चों को नशा। इसके अलावा कुछ नहीं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
You may also like
Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
AFG vs SA 2nd ODI: अफगानिस्तान ने दर्ज की वनडे में अपनी सबसे बड़ी जीत, द.अफ्रीका से पहली बार जीती श्रृंखला
शनिवार को इन राशियों का खुल सकता है भाग्य , पूरे होंगे अधूरे सपने
Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
AFG vs SA 2nd ODI: अफगानिस्तान ने दर्ज की वनडे में अपनी सबसे बड़ी जीत, द.अफ्रीका से पहली बार जीती श्रृंखला