नई दिल्ली, 27 मई . राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने मंगलवार को दूसरे चरण में राष्ट्रपति भवन में 68 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. देश के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में आज चार को पद्म विभूषण, 8 को पद्म भूषण और 56 को पद्मश्री प्रदान किए गए.
जस्टिस (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर, कुमुदिनी लाखिया (मरणोपरांत), डॉ. शारदा सिन्हा (मरणोपरांत), डॉ. शोभना चंद्रकुमार को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. वहीं, नल्ली कुप्पुस्वामी चेत्ती, डॉ. बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत), कैलाश नाथ दीक्षित, जतिन गोस्वामी, डॉ. मनोहर जोशी (मरणोपरांत), अनंत नाग, साध्वी ऋतंभरा, वेलु आसन को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इसके अलावा 56 हस्तियों को पद्मश्री प्रदान किए गए.
—————
/ अनूप शर्मा
You may also like
मिस्र में जमीन खोदी तो निकली 5000 साल पुरानी रानी की कब्र, मिट्टी के बर्तनों में मिली ऐसी चीज, देखने पहुंचे वैज्ञानिक
पंचकुला सुसाईड में आया नया मोड, 'पूरा परिवार काफी खुश था', प्रवीन के भतीजे ने उठाए सवाल
एलन मस्क ने छोड़ा ट्रंप सरकार का साथ, बताई ये वजह
पुलिस को मिली एक और कामयाबी, 18 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 10 पर था 39 लाख रुपए का इनाम
आज सर्वार्थ सिद्धि योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, वीडियो राशिफल में जानिए किन राशियों पर मेहरबान होंगे भगवान विष्णु