फतेहपुर, 01 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में लगातार यमुना व उसकी सहायक रिन्द नदी का जलस्तर खतरे से ऊपर बढ़ रहा है। ऐसे में तटवर्ती गांवों के लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं। फसलें जलमग्न देख किसान परेशान हैं।
शुक्रवार को तेज बहाव से यमुना नदी बड़ी तबाही के संकेत दे रही है। जिससे तटवर्ती क्षेत्र के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक बाढ़ चौकी नहीं बनाई गई है। बढ़ते जलस्तर के चलते दो जनपदों की सीमाओं के मध्य तेज वेग से बह रही यमुना नदी ने तटवर्ती क्षेत्र के कई गांवों को चपेट में ले लिया है।
आज सुबह पहर यमुना का पानी बढ़ा तो कई गांवों को अपनी आगोश में जकड़ लिया है। सड़कों पर जल भराव होने के कारण कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है।
तटवर्ती क्षेत्रों में जलभराव के कारण ग्रामीण किसानों ने बताया कि फसलों का भारी नुकसान हुआ है। गंगोली, सैबसी, मौहारी, जमरौली, कुकेडी, रेंगना सहित कई गांवों के हालात काफी खराब बताए जा रहे हैं। वहीं रिंद नदी भी उफान पर है। नदी के तराई क्षेत्र की हजारों बीघे फसलों का भारी नुकसान हुआ है। तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है।
नायब तहसीलदार सुरेश चंद्रा ने गंगोली पहुंच कर बाढ़ का जायजा लिया है और बचाव कार्य शुरू करने की बात कही है।
(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार
You may also like
Friendship Day 2025: दोस्तों के साथ राजस्थान की इन रॉयल जगहों की करें सैर, जहां हर मोड़ पर बनेगी एक नई याद
बुजुर्ग और युवा प्रेमिका की अनोखी जोड़ी का वायरल वीडियो
Jokes: एक औरत अपने आशिक के साथ घूम रही थी,उतने में उसके पति ने देख लिया और उसे पीटने लगा, पढ़ें आगे..
Jokes: एक चिड़ियाघर में एक तोते के पिंजड़े के बाहर लिखा था- इंग्लिश, हिंदी और भोजपुरी बोलने वाला तोता, पढ़ें आगे
फ़्लाइट में शख़्स को थप्पड़ मारने का मामला, पीड़ित के परिजन और पुलिस ने क्या बताया