कोयंबटूर, 29 जून (Udaipur Kiran) । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को निजी विमान से दिल्ली से कोयंबटूर एयरपोर्ट पहुंचे। राजनाथ सिंह की पत्नी
यहां एक अस्पताल में भर्ती है। रक्षा मंत्री यहां नौसेना अधिकारी मेस कॉम्प्लेक्स में रात्रि विश्राम करेंगे।
स्थानीय एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के पहुंचने पर राज्य के पर्यटन मंत्री मथिवेंथन, कोयंबटूर के जिला कलेक्टर पवन कुमार, शहर के पुलिस आयुक्त सरवनन सुंदर, जिला पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। दरअसल, केंद्रीय मंत्री की पत्नी सावित्री सिंह (आयु 72) काे उनकी हालत बिगड़ने पर मेट्टुपालयम रोड स्थित गंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।केंद्रीय मंत्री के परिजन पिछले कुछ दिनों से सावित्री सिंह के साथ हैं। इसी क्रम में आज राजनाथ सिंह कोयंबटूर पहुंचे हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री के दौरे को देखते हुए कोयंबटूर शहर में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही कोयंबटूर हवाई अड्डे, अविनाशी रोड, लक्ष्मी मिल्स जंक्शन, मेट्टुपालयम रोड और कौंडमपलायम में भी पुलिस बल तैनात किया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / Dr. Vara Prasada Rao PV
You may also like
रुपिन नदी में गिरा वाहन, बच गया चालक
खोए हुए बेटे को 22 साल बाद पाकर माता पिता के छलके आंसू, स्वागत में उमड़ा पूरा गांव
राजगढ़ः विवाह संबंधी पंचायत में चले लाठी-चाकू, सात घायल दो की हालत गंभीर
गुना : बारिश के बीच भक्तों को दर्शन देने रथ में निकले भगवान जगन्नाथ
संताल परगना की जमीन पर देशी विदेशी कंपनियों और कार्पोरेट घरानों की नजर: वृंदा कारात