यमुना पुल बंद होने के चलते बीमार बुजुर्ग को व्हीलचेयर से ले गए परिजन हमीरपुर 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । मुख्यालय का यमुना पुल एक बार फिर चर्चा में है। पुल बंद होने पर एक 75 वर्षीय वृद्धा फूल कुंवर को बीमार हालत में व्हीलचेयर पर बैठाकर 700 मीटर लंबा पुल पार करना पड़ा। लेकिन दुर्भाग्यवश, कानपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रेमेडी मुहाल निवासिनी फूल कुंवर ने गलती से इलेक्ट्रॉल समझकर सलफास खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन यमुना पुल पर मरम्मत कार्य के कारण शनिवार और रविवार को वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहता है। ऐसे में परिजन 40 किलोमीटर का लंबा रास्ता न अपनाकर 700 मीटर लंबा पुल व्हीलचेयर के सहारे पार कर महिला को लेकर पैदल निकले और फिर वाहन से उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद महिला की जान नहीं बचाई जा सकी। कार्यदाई संस्था पीएनसी के तय समय सीमा के अनुसार हमीरपुर में यमुना पुल की मरम्मत 14 जून से जारी है, जो 21 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान हर शनिवार सुबह 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पुल बंद रहता है।
—————
(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा
You may also like
यहां स्पर्म डोनर लड़के बन रहे लखपति, कमाई के लिए करते हैं ऐसा काम! इंडिया में मिलते हैं कितने पैसे?ˈ
PM मोदी के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री? ज्योतिष के अनुसार इन 3 नेताओं की किस्मत चमक रही हैˈ
सांप के जहर का प्रभाव कम करने वाले पौधे और उपाय
बारिश में दीमक से छुटकारा पाने का आसान उपाय
पाकिस्तानी महिला की दर्दनाक कहानी: पिता द्वारा बलात्कार का खुलासा