रांची, 30 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड में सबसे अधिक राजधानी रांची में बारिश हुई है। रांची में अब तक औसत से 198 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। रांची में 190.7 मिमी की तुलना में 568.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह आंकड़ा मौसम विभाग की ओर से एक जून से 29 जून तक दर्ज की गई है।
वहीं राज्य के जिन जिलों में अधिक बारिश दर्ज की गई है। उनमें लातेहार में औसत से 190, सरायकेला-खरसावां में 144,रामगढ़ में 136, पूर्वी सिंहभूम में 137, लोहरदगा में 108, सिमडेगा 91, पश्चिमी सिंहभूम में 84 और खूंटी 89 प्रतिशत अधिक औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है।
वहीं पूरे झारखंड में 181.4 मिमी के मुकाबले 327.5 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। यह औसत बारिश के 81 प्रतिशत अधिक है।
इधर, रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश को लेकर एक जुलाई को ऑरेंज अलर्ट और दो जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है।
सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री, जमशेदपुर में 32, डालटेनगंज में 31.8, बोकारो में 32.5 और चाईबासा में तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
घर-बाहर, हर जगह सम्मान पाती हैं ऐसी महिलाएं, चाणक्य नीति में बताई गई है सीक्रेट वजह
अन्तरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का राज्य के छोटे एवं मध्यम वर्गीय लोगों के व्यापक हित में महत्वपूर्ण राजस्व निर्णय
मप्रः मुख्यमंत्री ने जल संवर्धन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों और नगरीय निकायों को किया सम्मानित
मोहान में मानसून सीजन के मद्देनजर जंगल सफारी बंद