रांची, 26 जून (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल पहुंचीं और यहां इलाजरत राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का कुशलक्षेम जाना।
इस मौके पर उन्होंने श्री शिबू सोरेन के सुपुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और पुत्रवधू एवं विधायक कल्पना सोरेन से उनके स्वास्थ्य और चल रहे इलाज की पूरी जानकारी ली। राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
—————–
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
(Udaipur Kiran)
You may also like
झारखंड के धनबाद और लोहरदगा में रिश्वत लेते दो सरकारी कर्मी गिरफ्तार
भारतीय सेना ने अंडर-23 एशियाई चैम्पियनशिप में पहलवानों के पदक जीतने की सराहना की
साजिश रचने वालों को जवाब देने में सक्षम है भारत : कविंदर गुप्ता
चीन-पाकिस्तान के स्टील्थ लड़ाकू विमानों से खतरा, क्या रूसी सुखोई Su-57 पर दांव लगाएगा भारत?
राज्य में नशे के बड़े सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी : दीपिका पांडेय