Next Story
Newszop

पानीपत में जेल से छूटे सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से दोबारा किया दुष्कर्म

Send Push

पानीपत, 29 जून (Udaipur Kiran) । पानीपत में एक सौतेले पिता ने जेल से जमानत पर आने के बाद अपनी नाबालिग लड़की के साथ फिर से दुष्कर्म कर दिया। नाबालिग लड़की ने अपने सौतेले पिता पर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायत की अनुसार, एक कॉलोनी में किराए पर रहने वाली महिला ने बताया कि उसने 12 साल पहले (आरोपी) पति से शादी की थी। उसकी पहली शादी से एक बेटी है, जो अब 16 वर्ष की है। इससे पहले अगस्त 2024 में किशोरी ने सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। उस समय वह पांच माह की गर्भवती थी। उस समय पुलिस ने बाल कल्याण समिति के माध्यम से किशोरी का गर्भपात कराया था और जांच के लिए किशोरी व आरोपी के डीएनए सैंपल लेकर आरोपी को जेल भेज दिया था।

अब वह मई 2025 में जमानत पर जेल से बाहर आया था। 25 जून को किशोरी ने दोबारा पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया है। लड़की ने बताया कि उसको घर में अकेला पाकर उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच के बाद शनिवार की रात आरोपी के खिलाफ दोबारा दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Loving Newspoint? Download the app now