Next Story
Newszop

जेएलकेएम का आंदोलन तेज, मांडू विधायक का पुतला दहन की चेतावनी

Send Push

रांची, 24 जून (Udaipur Kiran) । मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो के कथित विवादित बयान पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) आक्रोशित हो उठा है। संगठन के उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मांडू विधायक द्वारा जयराम महतो के विरुद्ध दिया गया बयान घोर आपत्तिजनक और निंदनीय है।

देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि विधायक जयराम महतो राज्य में खतियानी आंदोलन, जेपीएससी-जेएसएससी की पारदर्शिता, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान सहित अनेक जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे जननायक के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग पूरे झारखंड की अस्मिता पर चोट है।

उन्होंने ऐलान किया जेएलकेएम कार्यकर्ता जल्द सभी प्रखंड मुख्यालयों में मांडू विधायक का पुतला दहन करेंगे। मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराएंगे।

जेएलकेएम कार्यकर्ताओं के अनुसार, रांची में हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवाल पर मांडू विधायक द्वारा कथित तौर पर विधायक जयराम महतो को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में रोष उफान पर है।

देवेंद्रनाथ महतो ने यह भी कहा कि झारखंड की जनता अब जाग चुकी है। जननेता जयराम महतो के खिलाफ बोलने वालों को जवाब मिलेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Loving Newspoint? Download the app now