भाेपाल, 26 जून (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश में प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों-अधिकारियों की पदोन्नति के लिए जारी किए गए नए नियमों के विरोध के सुर तेज हाे गए है। गुरुवार काे मध्यप्रदेश के मंत्रालय वल्लभ भवन के मुख्य द्वार पर नए पदोन्नति नियमों के खिलाफ सामान्य वर्ग के कर्मचारियों ने विरोध जताया।
सामान्य वर्ग के कर्मचारियों द्वारा पदोन्नति नियम 2025 को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। ST/SC वर्ग के कर्मचारियों-अधिकारियों को पदोन्नति में आरक्षण देने का विरोध हो रहा है। मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक का कहना है कि हम आरक्षण के विरोधी नहीं है, लेकिन अनारक्षित पदों पर आरक्षित वर्ग को अवसर दिया जाना विधि विरुद्ध है। इससे अनारक्षित पदों पर भी आरक्षित वर्ग के लोग पहुंचेंगे। ऐसा 2002 के पदोन्नति नियम के कारण हो चुका है। इससे पहले बुधवार को कर्मचारियों ने स्लोगन लिखी टोपी पहनकर काम किया।
इधर सपाक्स (स्पीक) ने भी इस मामले को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए सपाक्स ने 29 जून को बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी कर्मचारी-अधिकारी संगठनों को बुलाया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि जिला स्तर पर नए नियम का विरोध किया जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
बिहार : श्री जानकी जन्म भूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति का गठन, मुख्य सचिव की देखरेख में होगा मंदिर निर्माण
भारत हमारी विदेश नीति का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र: बेलारूस के रक्षा मंत्री
अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू के बाजारों में उत्साह, श्रद्धालुओं के लिए व्यापारियों ने की खास तैयारी
2029 में नहीं मिली बड़ी जिम्मेदारी तो ममता बनर्जी जीवनभर रहेंगी बंगाल की मुख्यमंत्री: ब्रात्य बासु
मुंबई: जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर से दो युवक गिरफ्तार