भाेपाल, 20 जून (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री निवास में शुक्रवार काे पहली बार गोशाला सम्मेलन का आयोजन हुआ। आयाेजन में प्रदेश भर के सरकारी और निजी गौशालाओं के संचालक और साधु-संत भी सीएम हाउस पहुंचे। सम्मेलन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल हुए।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं गौपालक हैं। गौसेवा उनके जीवन का हिस्सा है। डॉ. यादव ने प्रदेश भर के सभी किसानों और गौपालकों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार की नीतियों से गौपालन को प्रोत्साहन मिल रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि गौमाता को हमारी संस्कृति में देवतुल्य माना गया है। किसानों की आय बढ़ाने में दुग्ध उत्पादन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गौमाता की सेवा धर्म की सेवा के साथ लोगों को स्वावलंबी बनाने का बहुत महत्वपूर्ण साधन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लिए नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि मध्य प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन और गौपालन को मध्यप्रदेश सरकार बढ़ावा दे रही है। लोगों को डेयरी स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। गौपालन समाज के साथ जोड़ने का भी कार्य किया जा रहा है। गौपालन हमारे धर्म और संस्कृति से जुड़ने के साथ आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए भी जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौ संरक्षण व संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए आहार योजना को 20 रूपए प्रतिदिन से बढ़ाकर 40 दिन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार हमेशा किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गौशाला खोलने के लिए भी कई रियायतें दी जा रही है। इस अनुकरणीय पहल के लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे