रामगढ़, 21 जून (Udaipur Kiran) । रामगढ़ लघु उद्योग भारती जिला इकाई के सत्र 2025-27 का शनिवार को सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष मनमोहन सिंह लांबा और सचिव वरुण बगड़िया बनाए गए। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। इसमें उपाध्यक्ष डॉ शरद जैन, डॉ अभिषेक अग्रवाल, मनोज मंडल और हरमीत कौर, संयुक्त सचिव सचिन अग्रवाल व रोहित पंसारी, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा व सह कोषाध्यक्ष रामप्रवेश गुप्ता बनाए गए। वही, प्रेस प्रवक्ता के रूप में रुपेश गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। इस मामले की जानकारी देते हुए प्रदेश के नव नियुक्त अध्यक्ष विजय मेवाड़ ने कहा कि ऊर्जावान नवगठित समिति पहले से ज़्यादा बेहतर काम करेगी। इनके नेतृत्व में लघु उद्योग भारती को एक मजबूत बल मिलेगा।
औद्योगिक विकास के साथ जनसेवा कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करेंगे
नव मनोनीत अध्यक्ष मनमोहन सिंह लांबा व सचिव वरुण बगड़िया ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन क्षेत्र के औद्योगिक विकास के साथ साथ जनसेवा कार्यों में भी सहभागिता निभाएगी। उन्होंने कहा कि हम अन्य सभी सदस्यों के सहयोग से राष्ट्र-निर्माण में हर संभव प्रयास करेंगे। वही, झारखंड प्रभारी इंद्र अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी समिति को देते हुए कहा कि रामगढ़ जिला इकाई झारखंड की सबसे सक्रिय इकाई है। इस दिशा में यह और भी सक्रियता से संगठन के उद्देश्यों को पूरा करेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
You may also like
प्रदेशवासियों को मिली बड़ी सौगात! राजस्थान में 260 KM लंबी नई रेलवे लाइन का रास्ता साफ, इन क्षेत्रों को मिलेगा सीधा फायदा
प्रज्ञानंद ने पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को दी शिकस्त
सीएम पंक ने विंस मैकमोहन पर लगाए गंभीर आरोप, पुरानी दुश्मनी को ऐसे किया खत्म
ULFA-I के कैंपों पर भारतीय सुरक्षा बलों का हमला, तस्वीरें जारी
अडानी ने फिर बेचे एफएमसीजी कंपनी AWL Agri Business के शेयर, अब विल्मर कंपनी की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर