रायपुर 18 अगस्त (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोमवार को दुर्ग जिले के भिलाई प्रवास पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम सुबह 11:45 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान के साथ शुरू होगा।
मुख्यमंत्री साय दोपहर 12:30 बजे प्रियदर्शनी परिसर सुपेला, भिलाई पहुँचेंगे, जहाँ वे भाजपा के नवीन जिला कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम 12:30 से 1:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद 2:05 बजे मुख्यमंत्री नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर सुपेला में भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहाँ वे 1 घंटे तक रहेंगे। मुख्यमंत्री का दौरा शाम 3:05 बजे समाप्त होगा और वे रायपुर लौटकर 3:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुँचेंगे।
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
You may also like
सगाई के बाद रात को ही दुल्हन से मिलने पहुंचˈ गया मंगेतर हुई ऐसी भूल… पड़ गए लेने के देने
बिहार: वोटर अधिकार यात्रा में बाइक से शामिल हुए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
राष्ट्रपति भवन में 'आदि कर्मयोगी अभियान' के तहत जनजातीय प्रतिनिधियों ने द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश : जवान की पिटाई का मामला गरमाया, पूर्व विधायक संगीत सोम ने की सख्त कार्रवाई की मांग
Asia Cup टीम चयन पर हरभजन की राय, इस खिलाड़ी को शामिल करने की वकालत की, बोले- 'ऑल-फॉर्मेट प्लेयर है लड़का'