नई दिल्ली, 2 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर कथित तौर पर फायरिंग की खबरें महज अफवाह निकली हैं। दिल्ली पुलिस और खुद मंत्री ने इसकी पुष्टि की है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली सरकार में मंत्री एवं सिख नेता सिरसा पर फायरिंग की खबरें सामने आईं थी। ऐसा जा रहा था कि बुधवार दोपहर उनके ऊपर गोली चली है। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका खंडन किया और कहा कि ये अफवाह फैलाई जा रही हैं। ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
वहीं दिल्ली पुलिस ने भी मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर फायरिंग की बात को गलत बताया है। मामले की खुद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच की है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर विष्णु गार्डन में मनजिंदर सिरसा एक फैक्ट्री में विजिट के लिए गए थे। वहीं पर एक सिलाई मशीन का पार्ट पड़ा हुआ था। जिसे किसी ने कारतूस समझकर गोली चलने की बात कह दी।
पश्चिमी जिले के डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि जब मनजिंदर सिंह सिरसा दोपहर के समय ख्याला इलाके में दौरान कर रहे थे, तो गली में एक धातु का टुकड़ा मिला, जो दूर से देखने पर खाली कारतूस जैसा लग रहा था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम माैके पर पहुंची। पुलिस जांच में पता चला कि यह सिलाई मशीन का हिस्सा था। पुलिस ने इलाके की जांच की है और किसी भी तरह की घटना की संभावना से इनकार किया है।
—————
(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी
You may also like
आज का वृषभ राशिफल, 4 जुलाई 2025 : कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 जुलाई 2025 : आज आषाढ़ शुक्ल नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
हर घंटे कमाएं 25 हजार, अमेरिका में ये 5 पार्ट टाइम जॉब्स, कर देंगी मालामाल!
स्कूल सभा के लिए आज के प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल
दक्षिण भारतीय सिनेमा की ताजा खबरें: आमिर खान का नया किरदार और अन्य अपडेट