चंडीगढ़, 11 अगस्त (Udaipur Kiran) । हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सोमवार को विधान भवन में रिसर्च सेंटर और पुस्तकालय के नवीनीकरण का विधिवत उद्घाटन किया। इस विधान सभा रिसर्च सेंटर में विधायकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए अध्ययन एवं शोध का अनुकूल वातावरण और संसाधन उपलब्ध होंगे। सेंटर में उच्चस्तरीय संदर्भ सामग्री, डिजिटल डेटाबेस और संसदीय व विधायी दस्तावेजों का सुव्यवस्थित संकलन उपलब्ध कराया जाएगा।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि यहां विधायी कामकाज पर अनुसंधान होंगे तथा यह ‘एक राष्ट्र-एक विधान’ परियोजना के तहत स्थापित संसद और विभिन्न राज्य विधान मंडलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म को सशक्त करने लिए भी प्रभावी पहल साबित होगी। रिसर्च सेंटर के माध्यम से विधायकों और विधायी कामकाज से जुड़े विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए उपयोगी सामग्री उपलब्ध रहेगी। इससे विधायी कार्यों का विश्लेषण व परम्पराओं से जुड़े दस्तावेज प्रामाणिकता के साथ मुहैया करवाए जा सकेंगे। कल्याण ने विश्वास जताया कि यह सेंटर विधायकों व कर्मचारियों को अध्ययन के लिए प्रेरित करेगा, जिससे वे प्रदेश के लिए नीति निर्माण में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
इसके साथ ही विधान सभा अध्यक्ष ने विधान सभा पुस्तकालय के नवीनीकरण का भी उद्घाटन किया। अब यह पुस्तकालय अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हो गया है। इस अवसर पर विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि ज्ञान ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है। विधायी कार्य भी अब इससे अछूता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए यह सौभाग्य की बात है कि 15वीं विधान सभा के विधायकों में बड़ी संख्या में अध्ययनशील प्रवृति के हैं। यह रिसर्च विंग और पुस्तकालय विधायकों को न केवल बेहतर तैयारी में मदद करेगा, बल्कि नीति निर्माण की गुणवत्ता को भी नई दिशा देगा। कार्यक्रम में विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
You may also like
चाय के लिए इतना पागल था ये एक्टरˈ कि शूटिंग के बीच सेट पर ही बंधवा दी 5 भैंसें. जानिए कौन है ये दूध-प्रेमी सितारा
जन्माष्टमी पर कृष्णमय होगा सम्पूर्ण मध्य प्रदेश, ''श्रीकृष्ण पर्व'' का होगा आयोजन
झाबुआ: हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जारी है तिरंगा यात्रा का दौर
अनूपपुर: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में साहसिक कार्रवाई पर अनूपपुर एसपी को राष्ट्रपति वीरता पदक
सिवनीः अवैध परिवहन करते हुए चार गिरफ्तार, वन अपराध पंजीबद्ध