चेन्नई, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के दूसरे दिन कई रोमांचक और एकतरफा मुकाबले खेले गए। दिन भर चले मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर, हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार, हॉकी उत्तराखंड, हॉकी बंगाल, हॉकी गुजरात और केरल हॉकी ने अपने-अपने मैचों में शानदार जीत दर्ज की।
डिवीजन ‘सी’ के मुकाबले:
दिन की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर ने ले पुडुचेरी हॉकी को कड़े मुकाबले में 1-0 से मात दी। पूल ए के इस मैच में कप्तान प्रभवीर सिंह बाली ने 53वें मिनट में निर्णायक गोल दागा।
इसके बाद हुए मुकाबले में हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार ने त्रिपुरा के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की। बिहार ने त्रिपुरा को 19-0 के बड़े अंतर से हराकर अपनी ताकत का अहसास कराया। इस मैच में सत्यंम कुमार पांडे (5’, 40’, 60’) और अमृतांशु पांडे (36’, 42’, 43’, 47’) ने हैट्रिक लगाई। इनके अलावा राज पांडे (8’, 13’, 33’), निखिल नवीन कुमार (8’, 26’), लक्ष कुमार (16’), सुमन कुमार (29’, 58’, 60’), दीपू विश्वकर्मा (3’), छोटू कुमार (49’) और रंजन आशीष (50’) ने भी स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया।
तीसरे मुकाबले में हॉकी उत्तराखंड ने मिजोरम को 5-1 से हराया। उत्तराखंड की ओर से सार्थक महार (18’), विकाश कश्यप (24’), सौरव टम्टा (34’), अंकित (40’) और मनीष सिंह कुंवर (43’) ने गोल किए। मिजोरम की ओर से कप्तान जोसेफ मालसावम्तलुआंगा (50’) ने एकमात्र गोल किया।
डिवीजन ‘बी’ के मुकाबले:
हॉकी बंगाल ने हॉकी अरुणाचल को 2-0 से शिकस्त दी। बंगाल की ओर से मुन्ना कुमार सिंह (37’) और कप्तान सुवम पत्रा (56’) ने गोल किए।
हॉकी गुजरात ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 2-1 से हराया। अल्पेशभाई वाला (23’, 36’) ने गुजरात के लिए दोनों गोल दागे जबकि छत्तीसगढ़ के आदर्श राज सिंह (50’) ने एक गोल कर अंतर कम किया, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।
दिन के अंतिम मुकाबले में केरल हॉकी ने हॉकी हिमाचल को 6-1 से करारी शिकस्त दी। केरल की ओर से रोहित बक्सला (26’, 36’), निधिन टी (28’), राजू बंगारी (34’, 44’) और अमन किशोर लकड़ा (55’) ने गोल किए, जबकि हिमाचल के लिए शिवांश (46’) ने एकमात्र गोल किया।
—————–
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
You may also like
विधवा बहू का अनोखा बयान: गर्भवती होने का दावा और समाज में हंगामा
एकता कपूर कलयुग की मीराˈ हैं, 49 की होने के बावजूद इस एक्टर की वजह से आज तक नहीं की शादी
स्कूल से बहाने सेˈ निकलीˈ दो टीचर्स, 7 दिन बाद लौटी ऐसी जिद लिए कि पुलिस और परिजन दोनो हुए परेशान
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का डेब्यू गाना चर्चा में
सुहागरात के बाद नहीं मिलेˈ खून के निशान तो सास ने बहू की वर्जिनिटी पर उठाए सवाल मानसिक प्रताड़ना से टूटी महिला ने उठा लिया ये कदम