हाथरस, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । हरियाणा के हथिनी कुंड से यमुना में छोड़े गए पानी का असर अब सादाबाद की ग्राम पंचायत मिढ़ावली और आसपास के गांवों में साफ दिख रहा है। फसलों का हाल देख किसान चिंतित हैं।
16-17 जुलाई को हथिनी कुंड से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया था। यमुना का बढ़ता जलस्तर अब किसानों के खेतों में पहुंच गया है। करीब 300 से 400 बीघा क्षेत्र जलमग्न हो चुका है। इनमें से 200 बीघा में बाजरा, तिलहन, मूंग और उर्द की फसलें लगी थीं, जो पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। खाली खेतों में पानी भरने से आगामी आलू की फसल की बुवाई में देरी की आशंका है। प्रशासन से मदद न मिलने से किसान परेशान हैं। क्षेत्रीय लेखपाल दरब सिंह ने बताया कि वे रोजाना स्थिति की जांच कर रहे हैं और प्रभावित फसलों का आकलन किया जा रहा है। एसडीएम मनीष चौधरी के अनुसार प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। अब हथिनी कुंड से पानी छोड़ना बंद कर दिया गया है। उम्मीद है कि कुछ दिनों में जलस्तर कम होने लगेगा।
—————
(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना
You may also like
सामने आई भारत के 10 सबसे ज्यादा 'भ्रष्ट' विभागों की लिस्ट, 8वेंˈ को जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
हल्दी के टोटके: विवाह में बाधाएं दूर करने के उपाय
कबीर बेदी की चौथी शादी: उम्र का फासला और प्यार की कहानी
डांस करने में मग्न था दूल्हा दुल्हन ने गुस्से में दोस्त केˈ साथ ले लिए फेरे
ऊंट ने मालिक का सिर जबड़े में फंसा कर तरबूज की तरहˈ तोड़ दिया 10 सेकंड में ही मौत… खौफनाक था मंजर