रांची, 2 जुलाई (Udaipur Kiran) । नगर निगम रांची की अगुवाई में बुधवार को कांके रोड वार्ड एक स्थित बिरसा उच्च विद्यालय रिलेशंस मिशन लाईफ के तहत पर्यावरण संरक्षण पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इसके साथ ही विद्यार्थियो के बीच 100 से अधिक फलदार वृक्षों का वितरण किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम कुमार साहू, सौरभ केशरी सहायक अभियंता स्कूल कि प्राचार्या सुषमा तिवारी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, टीम ग्रीन के शुभम चौधरी , रांची नगर निगम के राजकुमार सुपरवाईजर, हॉटी कल्चर सेल समेत कई लोग मौजूद थे। छात्र-छात्राओ को संस्था की ओर से पर्यावरण संबंधित कई महत्त्व पूर्ण जानकारियां दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुधाकर यादव, रौशन कुमार सहित स्कूल के कई शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
अमरनाथ यात्रा के लिए दूसरा जत्था रवाना, तीर्थयात्रियों ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरकार की तारीफ की
रवि योग: हर काम में मिलेगी सफलता, बस करें ये उपाय!
जय राम ठाकुर ने सुखू से सेराज में तत्काल बचाव प्रयासों की मांग की
इन 15 शेयरों में मोटी कमाई का मुनाफा, 42% तक मुनाफा कमाने का मौका
छत्तीसगढ़ में हितग्राहियाें काे अब 31 जुलाई तक मिलेगा चावल