कटिहार, 25 जून (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने राजीव कुमार जायसवाल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। इस मनोनयन पर पार्टी के कटिहार जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने कहा कि राजीव जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।
राजीव कुमार जायसवाल ने 10 जून को नई दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। अब उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उमाकांत ने कहा कि जायसवाल के पास राजनीति और संगठनात्मक कार्यों का गहरा अनुभव है, जो पार्टी के लिए फायदेमंद होगा।
उमाकांत आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में राजीव कुमार जायसवाल की अगुवाई में संगठन विस्तार को लेकर कई रणनीतिक बैठकों की रूपर की जा रही है। इस दौरान पार्टी की रणनीति और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर चर्चा होगी।
राजीव कुमार जायसवाल को बधाई देने वालों में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, प्रदेश सचिव पिंकू कुमार, जिला उपाध्यक्ष जितेंद सिंह, जिला महासचिव उदय सिंह और अन्य कई नेता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राजीव कुमार जायसवाल के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से पार्टी को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
—————
(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह
You may also like
राजस्थान: नकली खाद बीज पर किरोड़ी लाल मीणा ने कर दिया एक और बड़ा काम, केंद्र सरकार को पत्र लिख रखी ये मांग
डीएमआरसी की उपलब्धि, फेज 4 में गोल्डन लाइन पर एक बड़ी सुरंग का काम पूरा
बाल आश्रयगृहों में सुविधाओं के विस्तार को रफ्तार दे रही योगी सरकार
Karthi29 में नानी का कैमियो: एक नई फिल्म की तैयारी
रूस से भारत की ये प्राइवेट कंपनियां खरीद रहीं सबसे ज्यादा तेल, सरकारी कंपनियों का नाम-ओ-निशान तक नहीं