रांची, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) झारखंड शाखा की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष और राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा के सभापति रबीन्द्र नाथ महतो ने झारखंड से सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधिमंडल के संबंध में बैठक के दौरान चर्चा की।
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की आगामी सम्मेलन के संबंध में उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर, 2025 तक सीपीए का 68वां सम्मेलन बारबाडोस में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में झारखंड विधानसभा से जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के बारे में कार्यकारिणी की बैठक के दौरान गहनता से विचार विमर्श किया गया।
कार्यकारिणी की बैठक में प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा सह सचिव राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा के माणिकलाल हेम्ब्रम के अलावा सदस्य नवीन जयसवाल, दशरथ गगराई, नीरा यादव और अनन्त प्रताप देव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
हरियाली तीज पर मूलांक 1 से 9 तक जानें कैसा रहेगा दिन, जानिए किन अंकों मिलेगा भाग्य का साथ और किन्हें करना होगा संघर्ष ?
फ्रिज में कितनेˈ दिन तक स्टोर कर के रख सकते हैं अंडे, जानिए खरीदने के कितने दिन बाद तक है खाना
गर्भधारण नहीं होˈ रहा तो आप इस पोस्ट को पढने से ना चूके और शेयर ज़रूर करें ताकि और लोग भी फायदा उठा सकें
बाइक के इंजन से आवाज आने के 5 प्रमुख कारण और समाधान
आधा भारत नहींˈ जानता एसआईपी का 12x12x24 फॉर्मूला. जान गए तो बन जायेंगे 2 करोड़ के मालिक