देहरादून, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज राजभवन की ओर कूच किया, लेकिन भारी बारिश के बीच पुलिस ने उन्हें हाथी बड़का में बैरिकेडिंग पर रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। इसके पश्चात महिला कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गईं। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ दिया।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि विगत तीन वर्ष के अन्तराल में उत्तराखंड राज्य महिला अपराध में शीर्ष पर पहुंच गया है। राज्य में हत्या, मासूमों से बलात्कार एवं महिलाओं से सम्बन्धित जघन्य अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। राज्य में लगातार घट रही इन घटनाओं से महिला सम्मान के साथ-साथ राज्य की अस्मिता पर भी चोट पहुंची है तथा देवभूमि उत्तराखंड का गौरव कलंकित हुआ है।
ज्योति रौतेला ने कहा कि पिछले तीन वर्ष में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की 1822 घटनाएं घटित हो चुकी है तथा 318 अज्ञात महिलाओं के शव मिले हैं जिनमें से केवल 87 की ही शिनाख्त हो पाई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में पिछले 5 वर्ष में 10500 महिलायें लापता हुई जिनमें से 767 महिलाएं अभी भी लापता हैं। राज्य में साल दर साल महिला अपराध की घटनाओं में वृद्धि हो रही है तथा तीन साल में महिला अपराध के 1,03,947 मुकदमे दर्ज हुए हैं। राज्य में साल दर साल महिला अपराध की घटनाओं में वृद्धि हाे रही है।
तीन वर्ष पूर्व उत्तराखण्ड राज्य में हुए अंकिता भंडारी जघन्य हत्याकांड से शुरू हुआ सिलसिला लगातार बढता गया तथा सामूहिक बलात्कार व हत्या की घटनाओं में सत्ताधारी दल के लोगों की संलिप्तता के चलते राज्य का पुलिस प्रशासन अपने को लाचार महसूस कर रहा है। राज्य में भय का वातावरण व्याप्त है तथा आमजन विषेशकर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
ज्योति रौतेला ने पिछले तीन सालों में हुई महिला अपराध की घटनाओं का सिलसिलेवार उल्लेख करते हुए कहा कि जहां हरिद्वार में अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म कराने का मामला भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी अनामिका शर्मा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अनामिका शर्मा द्वारा जेल में बंद रहते हुए मोबाईल फोन से की गई वार्ता का ऑडियो वायरल हुआ है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि जेल प्रशासन ने जघन्य एवं घृणित अपराध के लिए जेल में बंद अनामिका शर्मा को सभी प्रकार की सुख-सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान, चन्द्रकला नेगी, प्रदेश महासचिव पुष्पा पंवार, पूनम सिंह, अनुराधा तिवारी, अमृता कौशल, दीपा चौहान, डिंपल, सुकन्या, शशि, भावना शर्मा, राज बाला, सावित्री देवी, रानी, मनोज, पूनम, संध्या, अन्नू, राजकुमारी, शीला देवी, आशिया आदि अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
—-
(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल
You may also like
राजा मानसिंह का वो रहस्यमयी खजाना जिस पर बिगड़ गई थी इंदिरा गांधी की नियत। पाकिस्तान तक पहुंचा था मामलाˏ
करोड़ों की कारें, हेलिकॉप्टर और फार्महाउस के मालिक MS धोनी, लेकिन 1 पैसे का घमंड नहीं, आज भी मां के संस्कारों और गांव की मिट्टी से करते हैं सच्चा प्यारˏ
बागेश्वर धाम के पंडित जी हर महीने कितनी कमाई करते हैं? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कुल संपत्ति जानकर दंग रह जाएंगे आपˏ
कभी करते थे बेपनाह मोहब्बत, आज एक-दूसरे की शक्ल देखना भी गंवारा नहीं… ये हैं वो स्टार्स जो अपने एक्स से पूरी तरह तोड़ चुके हैं नाताˏ
ENO से 3 गुना अधिक ताकतवर उपाय! बस इतना सा करें और एसिडिटी हो जाएगी गायबˏ