Top News
Next Story
Newszop

Breaking News: मुंबई के वर्सोवा चौपाटी पर गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, समंदर में पलटी नाव

Send Push

Mumbai News: मुम्बई के वर्सोवा चौपाटी पर गणपति की मूर्ति विसर्जन के चलते हुआ हादसा। आज सुबह अंधेरी के राजा गणपति मूर्ति वर्सोवा चौपाटी पर विसर्जन के लिए गई। इस दौरान सुबह 11 बजे करीब मूर्ति को समंदर में डालने के दौरान अचानक नाव पलट गई, जिससे कई लोग समंदर में गिर गए। कुछ गणेश भक्त खुद सुरक्षित तैरकर किनारे आ गए। अन्य लोगों को कोली समाज के लोगों ने छोटी नाव से सुरक्षित बाहर निकाला।

एक भक्त गंभीर रूप से घायल
समंदर में गिरे लोगों में से एक के पेट में पानी घुसने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि इस नाव हादसे में किसी की मौत नही हुई।

मुंबई के वर्सोवा चौपाटी पर गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा




खबर अभी अपडेट की जा रही है...

Loving Newspoint? Download the app now