बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की पहल की है। कांग्रेस ने हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष बदलने से लेकर संगठनात्मक बदलाव तक कई अहम फैसले लिए हैं। अब जिला और प्रखंड स्तर पर कमजोर संगठनात्मक ढांचे को सुधारने और मजबूत करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने गुरुवार को स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की। इस कमेटी के संयोजक प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार होंगे। वहीं, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, देवेंद्र यादव, शाहनवाज आलम और सुशील कुमार पासी को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी संगठन के हर स्तर पर संगठन का गहन मूल्यांकन कर कांग्रेस आलाकमान को रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर जिला और प्रखंड स्तर पर बदलाव किए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक बिहार कांग्रेस के कई जिलों और प्रखंडों में संगठन काफी कमजोर है। अब स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर वहां के पदाधिकारियों में बदलाव किए जाएंगे। इसके लिए पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय में लगातार बैठकें हो रही हैं। प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और अन्य वरिष्ठ नेता इस प्रक्रिया को गंभीरता से चला रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार 'पलायन रोको, नौकरी दो' अभियान के तहत बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि यह यात्रा युवाओं और आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर चुनाव में कांग्रेस को फायदा पहुंचाएगी। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि टिकट बंटवारे में उन्हीं चेहरों को मौका मिलेगा जिनकी जनता पर पकड़ है। इस बार कांग्रेस लोगों के बीच संगठन को मजबूत करके मैदान में उतरना चाहती है।
You may also like
आईपीएल 2025 की विनर्स लिस्ट देखिए, किसे मिले कितने पैसे, पर्पल कैप से ऑरेंज कैप तक की प्राइज मनी
RCB ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता, कप्तान पाटीदार ने साझा की जीत की कहानी
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव में ली जे-म्युंग की जीत, मार्शल लॉ लगाने वाले येओल की पार्टी की करारी हार
IPL 2025 : विराट और RCB की जीत ने बेंगलुरु में मनवा दी 'दिवाली', आतिशबाजी ऐसी की आसमान भी...
IPL 2025: चैंपियन RCB को प्राइज मनी में मिले इतने करोड़, Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां