इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। आज भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव कंपनियों ने नहीं किया है। आज राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत आज भी 105.65 रुपए प्रति लीटर है। एक दिन पहले पेट्रोल की कीमत यहां पर इतनी ही थी। वहीं डीजल की औसत कीमत 91.05 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है।
देश के प्रमुख शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतों मेें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए, डीजल 87.62 प्रति लीटर है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 100.76 डीजल 91.76 , कोलकाता में पेट्रोल 104.95 , डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
रोजाना अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें
देश में दोनों ही ईंधनों की कीमतों में लम्बे समय से बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में अन्तिम बार मार्च 2024 में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। देश के कई शहरों में लम्बे समय से लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
PC:cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Honor X70 में क्या है खास? लीक फीचर्स जानकर आप खुद को रोक नहीं पाएंगे!
Vastu Tips: इन दिशाओं की ओर से सिर रखकर सोना होता है शुभ, सेहत रहती है अच्छी, जान लें आप
राजस्थान के जंगल में दुर्लभ दृश्य! शिकार की कोशिश में पैंथर की दर्दनाक मौत, घंटों तक जबड़े में फंसा रहा बंदर
Voter Enumeration In Bihar: बिहार में चुनाव आयोग तेजी से करा रहा वोटरों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 25 जुलाई है आखिरी तारीख लेकिन गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पर टिका दारोमदार
टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड महिला टीम की घोषणा, इन 2 खिलाड़ियों की हुई वापसी