इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसूनी बारिश लोगों लिए आफत का सबब बनी हुई है। जिसके चलते अब तक कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अब प्रदेश के भरतपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां भुसावर उपखंड के खेड़ली मोड़ थाने के गांव बोराज में रात को अचानक एक घर की छत गिर कई। इसके कारण घर के अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती की मौत हुई।
अचानक घर की छत गिरने से चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। इसके बाद दंपती को तत्काल इलाज के लिए । भुसावर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर बुजुर्ग दंपती को जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने इस संबंध में जानकारी दी कि उनके पिता 80 वर्ष टुंडाराम मीणा और माता जग्गू देवी अंदर सोए थे।
अचानक घर की छत गिर गई। मलबे में दबे दोनों पति-पत्नी को बाहर निकाल कर भुसावर के अस्पताल में उपचार के लिए परिजन ले गए थे। आपको बता दें कि इससे पहले झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत हुई थी।
PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
8 August 2025 Rashifal: इन जातकों की सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, इनकी धन की स्थिति में होगा सुधार
ट्रंप के टैरिफ 'चौंकाने वाले', भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था इसकी सबसे बड़ी ताकत : लिसा कर्टिस (आईएएनएस इंटरव्यू)
उधमपुर सड़क हादसे में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद, खड़गे और प्रियंका गांधी ने जताया दुख
अनुराग कश्यप की 'निशानची' का नया पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगा टीजर
Rajasthan: ट्रंप ने क्या कर दिया ऐसा की अशोक गहलोत के निशाने पर आ गए पीएम मोदी