इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अगले महीने से शुरू होने जा रही हैं। इस बीच इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में ओली पोप ने शतक जड़कर एक खास उपलब्धि हासिल की, ऐसा अब तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका है।
ओली पोप ने जड़ा 8वां टेस्ट शतक
ओली पोप का यह 8वां टेस्ट शतक रहा। इस शतक की मदद से पोप ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। दरअसल, पोप दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने आठ अलग-अलग टीमों के खिलाफ अपने टेस्ट शतक जड़े हैं। वह 55 टेस्ट मैच में 3301 रन बना चुके हैं, जिसमें 8 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं।
ओली पोप के आठ टेस्ट शतक
- साउथ अफ्रीका- 2020
- न्यूजीलैंड- 2022
- पाकिस्तान- 2022
- आयरलैंड- 2023
- इंडिया- 2024
- वेस्टइंडीज- 2024
- श्रीलंका- 2024
जिम्बाब्वे- 2025
pc-instantkhabar.com
You may also like
बेहतरीन शिक्षा से होता है बच्चों का भविष्य उज्ज्वलः बुटोला
योग केवल व्यायाम नहीं, यह भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है।— डॉ. घनेंद्र वशिष्ठ,
कानपुर प्राणि उद्यान में नीलगाय की मौत, जांच के लिए भोपाल लैब भेजे जाएंगे सैंपल
बांग्लादेश नाजुक मोड़ पर, अंतरिम सरकार चुनाव का मसौदा सामने लाए, सेना को विवाद में घसीटना संप्रभुता के लिए खतरा: अमीर शफीकुर्रहमान
गुरुग्राम: विपक्ष की सरकारों ने अहिल्याबाई होलकर के इतिहास को छिपाया: डा. सुधा यादव