इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोतऔर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच इन दिनों नजदीकिया बढ़ रही है। ऐसे में कई सालों तक दूर रहे गहलोत और पायलट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर ये है कि कांग्रेस की ओर से अब प्रदेश के इन दोनों ही नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के दिल्ली आवास पर पार्टी नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी सहित कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। खबरों के अनुसार, इस बैठक में कांग्रेस ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया गया है।

इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट सहित 24 नेताओं को शामिल किया गया है। इस नेताओं द्वारा अब ओबीसी मोर्चे को सक्रिय करने के लिहाज से नई रणनीति बनाई जाएगी।
pc- Mint,news tak,ndtv
You may also like
मौलाना बद्रे आलम की आपत्ति के बाद भाजपा नेताओं ने किया पलटवार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : मुंबई से गढ़चिरौली तक, महाराष्ट्र में योग का उत्साह
संभल के चंदौसी में अतिक्रमण पर प्रशासन का शिकंजा, स्कूल में 'कुर्बानी' का खुलासा
ड्रिश्यम 3: मोहनलाल और अजय देवगन की वापसी की पुष्टि
ईरान में सिख कब पहुंचे, इस इस्लामी देश में उनकी ज़िंदगी और कारोबार कैसा है?