Regional
Next Story
Newszop

Rajasthan: कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन, कई दिनों से थे बीमार, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक जुबेर खान का निधन हो गया है। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा हैं की उनके लीवर को लेकर परेशानी थी और उसके बाद से ये समस्या बढ़ती गई। हालांकि उनका उपचार भी हुआ लेकिन आज सुबह उनका निधन हो गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान प्रियंका गांधी की टीम के अहम सदस्थ थे।

पत्नी ने दी जानकारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जुबेर खान की पत्नी और पूर्व विधायक साफिया जुबेर खान ने कहा-आप सभी को दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है आदरणीय जुबेर ख़ान जी का इंतक़ाल हो गया है, जुबेर जी ने आज (14 सितंबर 2024) को प्रातः 5.50 बजे अंतिम सांस ली। जुबेर खान ने चार बार मेवात की रामगढ़ सीट से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया था। गौरतलब है कि लंबे समय से जुबेर खान बीमार चल रहे थे। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जुबेर खान के निधन पर गहरा दुख जताया है। गहलोत ने एक्स पर लिखा- वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक जुबेर खान का इंतकाल हम सभी के लिए गहरा दुख देने वाला है। 

लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जुबैर खान अलवर के पास उमरेड़ गांव के रहने वाल थे। बता दें जुबेर खान ने 2023 के विधानसभा चुनावों में अलवर जिले की रामगढ़ सीट से बीजेपी उम्मीदवार जय आहूजा को 19696 मतो से हराकर जीत दर्ज की थी। करीब 15 दिन पहले ही डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। उनका डेढ़ साल पहले लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था।

pc -aaj tak

 

Loving Newspoint? Download the app now