Regional
Next Story
Newszop

Rajasthan: प्रदेश में छह नहीं अब होंगे सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, जान ले कौन कौन सी हैं वो सीटें

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा के उपचुनाव होने हैं और इसके लिए अभी कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ हैं, लेकिन सीटों में बढ़ोतरी होती जा रही है। जी हां पहले ये उपचुनाव पांच सीटों पर होने थे, लेकिन अब ये बढ़कर सात सीटों पर होंगे। दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक जुबैर खान का आज निधन हो गया है। 

इसलिए अब सात सीटें खाली हो गई है। इन 7 में से पांच सीटे तो लोकसभा चुनावों के समय खाली हुई थी, वहीं एक सीट भाजपा विधायक अृमत लाल मीणा के निधन के बाद खाली हुई थी और अब एक सीट आज अलवर के रामगढ़ विधानसभा की खाली हो गई है। ऐसे में अब प्रदेश में सात सीटों पर उपचुनाव होने है। 

किन सीटों पर होेंगे उपचुनाव? 

मीडिया रिपेाटर्स की माने तो राजस्थान की जिन सात विधान सभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमंे झुंझुनूं विधानसभा सीट, देवली-उनियारा विधानसभा सीट, खींवसर विधानसभा सीट, दौसा सीट, सलूंबर सीट, चौरासी सीट और अलवर की रामगढ़ सीट पर चुनाव होंगे।

pc- india tv hindi

 

Loving Newspoint? Download the app now