इंटरनेट डेस्क। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एससीओ समिट में हैं। यहां उन्होंने अपने चीनी समकक्ष को एक खास तोहफा दिया है। राजनाथ सिंह एससीओ रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने चीनी रक्षा मंत्री डोंग जून को यह खास तोहफा दिया। इस तोहफे को देखकर चीन के रक्षामंत्री भी खुश हो गए।
क्या हैं तोहफा
वैसै जानकारी के अनुसार यह तोहफा बिहार की मधुबनी पेंटिंग हैं। इस पेंटिंग की जड़ें बिहार के मिथिला क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। इसे मिथिला या मधुबनी आर्ट के रूप में भी जाना जाता है। इसकी विशेषता यह है कि इसमें रेखा चित्र होते हैं जो चमकीले रंगों और कंट्रास्ट पैटर्न से भरे होते हैं। ये पेंटिंग्स अपनी ट्राइबल आकृतियों और चमकीले मिट्टी के रंगों के उपयोग के चलते बेहद लोकप्रिय हैं।
चीन में हो रही हैं समिट
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एससीओ के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए राजनाथ सिंह चीन के बंदरगाह शहर किंगदाओ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में सबसे बड़ी चुनौतियां शांति, सुरक्षा और विश्वास की कमी से संबंधित हैं। सिंह ने कहाकि और इन समस्याओं का मूल कारण बढ़ती कट्टरता, उग्रवाद और आतंकवाद है। सिंह ने कहाकि शांति-समृद्धि और आतंकवाद साथ नहीं चल सकते। उन्होंने कहा कि सरकार से इतर तत्वों और आतंकवादी समूहों के हाथों में सामूहिक विनाश के हथियार सौंपने के साथ भी शांति कायम नहीं रह सकती।
pc- hindustan
You may also like
बिहार: नगरपालिका चुनाव में मोबाइल से वोटिंग, देश में पहली बार आज़माया जा रहा यह तरीका
Vivo ने लॉन्च किया सबसे सस्ता Fast Charging Power Bank,जानिए क्या है इसमें खास
झारखंड के लोहरदगा में एक परिवार की बुजुर्ग महिला और 17 वर्षीय लड़के की हत्या
PPF Scheme: हर साल कर दें इतने रुपए निवेश, बन जाएंगे करोड़पति
क्या है कृत्रिम मानव DNA का अनोखा प्रोजेक्ट? जानें इसके लाभ और खतरे