इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता शशि थरूर इन दिनों सर्वदलीय डेलिगेशन के रूप में पाकिस्तान की अन्य देशों में पोल खोलने का काम कर रहे है। लेकिन अब कांग्रेस नेता शशि थरूर से उनकी ही पार्टी के कुछ नेता नाराज हो गये हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता उदित राज तो इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने थरूर को बीजेपी का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर देने की बात तक कह दी है। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने सर्वदलीय डेलिगेशन बनाकर उन्हें अलग-अलग देशों में भेजा है।
कई देशों का दौरा कर रहे थरूर
बता दें कि ये प्रतिनिधिमंडल अलग अलग देशों में पाकिस्तान की कलई खोलकर दुनिया के सामने भारत का पक्ष रख रहे हैं। कुल सात डेलिगेशन में एक डेलिगेशन का नेतृत्व कांग्रेस नेता शशि थरूर के हाथों में हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो अपने दौरे में शशि थरूर ने सरकार की तारीफ में कुछ ऐसा कह दिया है जो कांग्रेस को नागवार लग रहा है।
क्या कहा थरूर ने
डेलिगेशन के साथ विदेश गए थरूर ने पनामा में कहा कि हाल के सालों में जो बदलाव आया है वह यह है कि आतंकवादियों को भी एहसास हो गया है कि उन्हें अपने किए की कीमत चुकानी पड़ेगी, उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि सितंबर 2016 में उरी हमले के बाद भारत ने आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच की नियंत्रण रेखा को पार किया, कांग्रेस नेतृत्व को थरूर की यह बात पसंद नहीं आ रही है। थरूर के बयान को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया “प्रिय शशि थरूर, अफसोस! मैं प्रधानमंत्री मोदी से इसकी पहल कर सकता हूं कि वह आपको भाजपा का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर दें।
pc- bahaskar
You may also like
क्या है विजय देवरकोंडा का नया सम्मान? जानें कांता राव मेमोरियल अवॉर्ड के बारे में!
क्या ममता कुलकर्णी ने राहुल गांधी को दी चुनौती? जानें उनके बयान का सच!
शुभमन गिल को एक गलती पड़ी भारी, अब फैंस बुरी तरह से कर रहे ट्रोल
द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल का नया एपिसोड: लूना की खतरनाक योजनाएँ
आंध्र प्रदेश में विस्फोट की कोशिश नाकाम, बम बनाने से पहले 2 आतंकी गिरफ्तार