Next Story
Newszop

हरियाणा में बारिश का अलर्ट: अगले 3 घंटों में होगी झमाझम बारिश

Send Push
हरियाणा में मौसम का बदलाव

हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों में कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला जिलों में भारी बारिश की संभावना है।


कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा जारी अल्पावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 24.05.2025 को रात 8:15 बजे, इन जिलों में कहीं-कहीं हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में तेज धूलभरी हवाएं या आंधी और छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है।


Loving Newspoint? Download the app now