Next Story
Newszop

वीकेंड पर चिल मूड में निरहुआ, परिवार संग ट्रिप पर निकले एक्टर

Send Push

नई दिल्ली। दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। बीते बीस सालों से ज्यादा एक्टर फिल्मों में सक्रिय हैं और आज भी पूरी मेहनत के साथ दर्शकों के मनोरंजन का पूरा ध्यान रख रहे हैं लेकिन एक्टर के लिए फैमिली टाइम भी उतना ही जरूरी है, जितनी की फिल्में। अब एक्टर अपनी फैमिली के साथ मौज मस्ती करते हुए देखे गए है। एक्टर के भाई प्रवेश लाल यादव ने फैमिली फन टाइम की एक वीडियो पोस्ट की है, तो चलिए जानते हैं कि एक्टर फैमिली को लेकर कहां गए थे।

 

View this post on Instagram

 


फैमिली के साथ की मस्ती

प्रवेश लाल यादव ने निरहुआ को टैग करते हुए वीडियो शेयर किया है,जिसमें वो अपने पूरे परिवार के साथ दिख रहे हैं। एक्टर अपने बच्चों के साथ अंबे वैली सिटी में दिख रहे हैं और सभी मस्ती के मूड में हैं। वीडियो में सभी स्विमिंग पूल के मजे ले रहे हैं। एक्टर ने कैप्शन में लिखा- वीकेंड मूड। फैंस को भी एक्टर का वीकेंड मूड काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- परिवार भी बहुत जरूरी होता है निरहुआ जी…ऐसे ही मस्त रहिए ..हंसते रहिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा- परिवार के साथ दोनों भाइयों का जलवा अलग ही देखने को मिलता है।

 

View this post on Instagram

 


4 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि इससे पहले प्रवेश लाल यादव और निरहुआ दोनों ही अपने गांव गाजीपुर गए थे। जहां दोनों स्टार्स ने अपनी मां से आशीर्वाद लिया और उनके साथ समय भी बिताया। इतना ही नहीं एक्टर ने अपने गांव वाले बंगले की भी वीडियो पोस्ट की थी। निरहुआ को जब भी समय मिलता है, वो अपनी मां और परिवार से मिलने के लिए आते जाते रहते हैं। काम की बात करें तो निरहुआ की फिल्म हमार नाम बा कन्हैया 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

The post वीकेंड पर चिल मूड में निरहुआ, परिवार संग ट्रिप पर निकले एक्टर appeared first on News Room Post.

Loving Newspoint? Download the app now