Pakistani Woman Humara: वो भारत में नौ दिन रही। ये दिन कभी नहीं भूल पाएगी। अब वापस लौट गई। भारत छोड़ते वक्त हुमारा फूट-फूटकर रोई और भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों से यही गुहार लगाती रही कि 'हुजूर!
हमें वापस हमारे वतन पाकिस्तान मत भेजो। वहां जान को खतरा। यहां भारत में महिलाओं का खूब मान सम्मान होता है।'
दरअसल, 00राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ क्षेत्र में भारतीय सीमा पर घुसपैठ करते पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला हुमारा (32) को बीएसएफ ने मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे पाकिस्तान रेंजर्स के हवाले कर दिया।
17 मार्च 2025 को सुबह 6:55 बजे हुमारा ने भारत-पाक सीमा की तारबंदी पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। बीएसएफ के जवानों ने उसे विजेता पोस्ट पर पकड़ लिया और उसकी जांच शुरू की। महिला ने भारत में शरण देने की मांग की और पाकिस्तान लौटने से साफ इनकार कर दिया। उसका कहना था कि अगर उसे पाकिस्तान वापस भेजा गया तो उसकी जान को खतरा होगा।
जॉइंट इंटेरोगेशन सेल (JIC) में पूछताछ के दौरान हुमारा ने बताया कि उसने भारत के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी हासिल की थी और वहां महिलाओं के अधिकारों से प्रभावित होकर भारत आने का निर्णय लिया। उसने पाकिस्तान में घरेलू हिंसा का शिकार होने का आरोप लगाया। वहां उसकी मदद करने वाला कोई नहीं था, जिससे तंग आकर वह भारत आई।
पूछताछ में हुमारा ने यह भी बताया कि वह कई बार भारत
You may also like
मर्दों को भी न्याय दो.. पत्नी के अफेयर से तंग आकर TCS मैनेजर ने लाइव आकर लगाई फांसी, Video रुला देगा ⤙
आईपीएल 2025 : बारिश बनी बाधा, कोलकाता और पंजाब का मैच रद्द
नए घर में गाय का अजीब मंजर: मोंटाना की अनोखी घटना
नवापुर: भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन जो दो राज्यों में बंटा है
ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई राेडवेज बस ,चालक सहित तीन घायल