अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में तबादलों का सिलसिला जारी है। आईएएस से लेकर आईपीएस स्तर के अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। आईपीएस अधिकारियों के बाद अब आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में 2 आईएएस सीनियर अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है, जबकि 8 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। तबादलों के क्रम में देवेंद्र प्रताप सिंह द्वितीय को मिर्जापुर जिले का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। विजेता को अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंप गई है।
आईएएस अमित कुमार घोष को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव पशुपालन दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अमित कुमार मौजूदा समय में प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी तरह संयुक्ता समदद्दार को भी वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार और लोक सेवा प्रबंधन विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक प्रशासनिक सुधार के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संयुक्ता समदद्दार मौजूदा समय में प्रमुख सचिव राजनीतिक पेंशन नागरिक सुरक्षा और अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
इसके अलावा मेरठ के अपर जिलाधिकारी प्रशासन रहे बलराम सिंह को सिद्धार्थनगर जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। साथ ही मिर्जापुर में मुख्य राजस्व अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे सत्य प्रकाश सिंह द्वितीय को मेरठ जिले का अपर जिलाधिकारी प्रशासन बनाया गया है। देवेंद्र प्रताप सिंह द्वितीय को मिर्जापुर जिले का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। विजेता को अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंप गई है।
इसी तरह अजय कुमार त्रिपाठी को उपनिदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ बनाया गया है। अरविंद कुमार सिंह को देवरिया जिले का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बनाया गया है। वान्या सिंह को बिजनौर जिले का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की जिम्मेदारी सौंप गई है। बिजनौर जिले के उप जिलाधिकारी रहे अंशिका दीक्षित को बिजनौर जिले का अपर जिलाधिकारी न्यायिक बना दिया गया है।

You may also like
रेल ट्रैक बन रहा वन्यजीवों का काल, ट्रेन से कट कर गुलदार की मौत
आदर्श शासन की शिल्पकार थीं रानी अहिल्याबाई होल्कर : प्रेमचंद मिश्रा
पुलिस की प्रभावी पैरवी से दहेज हत्या के आरोपित को हुई दस वर्ष की सजा
कन्नौज: डीएम ने करवाया मेडिकल कालेज में आक्सीजन प्लांट का मॉकड्रिल
वीरता और प्रजावत्सलता की प्रतिमूर्ति थीं अहिल्याबाई होलकर: भूपेन्द्र चौधरी