Next Story
Newszop

मॉर्निंग की ताजा खबर, 3 सितंबर: रूसी तेल और सस्ता, ट्रंप के PAK प्रेम की सामने आई वजह! शाहरुख खान की बेटी लैंड डील में फंसी... पढ़ें अपडेट्स

Send Push
सुप्रभात...

कैसे हैं आप?

सुबह की चाय के साथ NBT ऑनलाइन में पढ़िए बड़ी खबरों की ब्रीफिंग। लेकिन सबसे पहले एक नजर आज के बड़े इवेंट पर।

> गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर आज शाम बीजेपी बिहार यूनिट की मीटिंग

> दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज से फिर शुरू करेंगी जनसुनवाई

> जीएसटी काउंसिल की दो दिवसीय बैठक आज और कल




image

अब नजर डालते हैं 5 बड़ी खबरों पर... 1. ट्रंप को झटका!भारत को और भी सस्ता तेल देगा रूसभारत के लिए रूसी कच्चा तेल और भी सस्ता हो गया है, जिससे यह अमेरिका से आने वाले तेल की तुलना में अधिक फायदेमंद सौदा बन गया है। अमेरिका की ओर से टैरिफ लगाए जाने के बावजूद भारत रूसी तेल का बड़ा खरीदार बना हुआ है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत हो रहे हैं। खबर विस्तार से

2. शाहरुख खान की बेटी सुहाना लैंड डील में फंसी, जानें मामलाबॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। इन दिनों वह इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच उनकी अलीबाग में खरीदी गई एक जमीन को लेकर विवाद हो गया है। खबर है कि सुहाना ने यह जमीन सरकार की अनुमति के बिना खरीदी है। खबर विस्तार से

image 3. मैगी बनाने वाली कंपनी Nestle के CEO हुए बर्खास्त मैगी बनाने वाली दिग्गज स्विस कंपनी नेस्ले के सीईओ को हटा दिया गया है। कंपनी ने एक जांच के बाद उन्हें तत्काल अपने पद से हटा दिया। जांच में पाया गया कि वह अपनी जूनियर के साथ रोमांटिक रिलेशन में थे और उन्होंने यह बात कंपनी से छिपाई थी। खबर विस्तार से

4. भूख हड़ताल समाप्त करने के बाद जरांगे के आंखों में आंसूमराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल ने आखिरकार आज पांचवें दिन अपना अनशन समाप्त कर दिया। मराठा कैबिनेट उप-समिति के प्रमुख राधाकृष्ण विखे पाटिल और समिति के अन्य सदस्यों की ओर से की गई मुलाकात सफल रही। महाराष्ट्र सरकार ने मनोज जरांगे की 8 में से 6 मांगें मान ली हैं। खबर विस्तार से

image

5. ब्रिटेन पहुंचे भारतीय राइडर की बाइक चोरी, सब ले गए चोरब्रिटेन के नॉटिंघम में एक भारतीय राइडर योगेश अलेकारी की बाइक चोरी हो गई। योगेश अलेकारी ने मई में बाइक से विश्व भ्रमण शुरू किया था। इस दौरान वह हाल में ही लंदन पहुंचे थे। सीसीटीवी में उनकी बाइक चोरी की पूरी रिकॉर्डिंग है। हालांकि, पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए लोगों से मदद की अपील की है। खबर विस्तार से

image

अब पढ़िए चर्चा में रहीं ये 5 बड़ी खबरें 1. दिल्ली में यमुना मचा सकती है तबाही, बाढ़ का खतरा बढ़ा 2. अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या 1124 पहुंची 3. PAK में बच्चों के बिजनेस के लिए ट्रंप दे रहे रिश्तों की बलि 4. पंजाब: पुलिस हिरासत से फरार हुए AAP विधायक 5. PM मोदी की मां को गाली: भावुक हुए दिलीप जायसवाल image

अब पढ़िए कल की 5 बड़ी खबरें 1. पाकिस्तान को घुटनों पर लाने की तैयारी में चीन, रखीं मुश्किल शर्तें 2. बांग्लादेश में भड़का एक और छात्र आंदोलन, विश्वविद्यालय में झड़प 3. तेजस्वी यादव के डांस का वीडियो वायरल, खूब लचकाई कमर 4. बुरे फंसे पवन खेड़ा... चुनाव आयोग ने भेज दिया नोटिस 5. इस वजह से उमर खालिद-शरजील को नहीं मिली राहत image

गुड मॉर्निंग इंडिया की हमारी यह पहल आपको कैसी लग रही है? लगातार अपडेट्स कर इसे और बेहतर बनाने के लिए हमें आपके सुझाव चाहिए। इसलिए आपनी महत्वपूर्ण राय देने के लिए आप हमसे (selfiewithnbt@gmail.com) पर संपर्क कर सकते हैं। आपका दिन शुभ हो...

Loving Newspoint? Download the app now