कवर्धा: सावन के महीने में कावड़ यात्रा निकाली जाती हैं। दूसरे सावन सोमवार को छत्तीसगढ़ बीजेपी विधायक भावना बोहरा ने कावड़ यात्रा शुरू की है। इस यात्रा की चर्चा हो रही है। सोमवार को उन्होंने अमरकंटक से नर्मदा जल लेकर यात्रा शुरू की है। वह करीब 150 किमी पैदल चलकर कबीरधाम में स्थिति प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक करेंगी।
पंडरिया से हैं विधायक
भावना बोहरा, कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं। उन्होंने बताया कि सावन माह के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगी। उन्होंने कहा कि यह कावड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, पर्यावरण प्रेम और हमारी संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रीति भी है।
भगवा कपड़ों में नजर आईं
भावना बोहरा, भगवा कपड़े पहनकर अमरकंटक पहुंची थी। तन पर भगवा कपड़ा और कंधे पर कावड़ लेकर वह बोल-बम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही हैं। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और श्रद्धालु भी शामिल हैं। भावना बोहरा ने अपने यात्रा की एक फोटो शेयर की है जिसमें वह नंगे पैर जंगली रास्तों से पैदल चल रही हैं।
27 जुलाई को होगा समापन
इस यात्रा का समापन 27 को होगा। भावना बोहरा ने कहा कि- यह शिव भक्ति के साथ-साथ जीवन में अनुशासन और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण है। सबके जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो,हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो यही हमारी कामना है। मैं सभी श्रद्धालुओं, कांवड़ यात्रियों का आभार व्यक्त करती हूं जो आस्था,विश्वास और सनातन संस्कृति की इस महत्वपूर्ण यात्रा में मेरे साथ सहभागी बने हैं।
चुनी गईं थीं उत्कृष्ट विधायक
पंडरिया विधायक भावना बोहरा को हाल ही में उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया है। बजट सत्र 2024-25 के अंतिम दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने उत्कृष्ट विधायकों की घोषणा की थी। पंडरिया विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 के लिए उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिला है। भावना बोहरा, कवर्धा जिले की पंडरिया विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं। भावना सामान्य ब्राह्मण परिवार में जन्मी है। भावना कवर्धा जिला के रणवीरपुर गांव की हैं। भावना के पति का नाम मनीष बोहरा है।

You may also like
सांप के बिल से लेकर तोता तक, अच्छे भाग्य और बेशुमार दौलत का संकेत देते हैं ये 7 सपने`
चूहा हत्याकांड में फंसा आरोपी! जुर्म कबूला माफी मांगी फिर भी नहीं मिली राहत – बोला: मुझे क्या पता था जेल पहुंच जाऊंगा`
Noida के इन 4 बाजारों में मिलता है दिल्ली से सस्ता सामान, एक बार जरूर कर लें ट्राई`
ये आदमी था दुनिया का पहला इंसान जिससे हुई थी सृष्टि की रचना, जानिए पूरी कहानी`
इंसानियत शर्मसार! खूंटे से बंधी भैंस संग किया मुंह काला, घटना सीसीटीवी में कैद`