नई दिल्ली: मंगलवार को शेयर बाजार में रौनक लौट आई। मार्केट हरे निशान पर खुला। इससे पहले सोमवार को मार्केट बुरी तरह धड़ाम हुई थी। आज मंगलवार को मार्केट में आई बढ़त ने निवेशकों को मुस्कुराने का मौका दे दिया। शेयर मार्केट में यह तेजी एशियाई बाजार में बढ़त के कारण आई है।मंगलवार को सेंसेक्स 1175.90 की बढ़त के साथ 74,313.80 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी में भी तेजी आई। यह 390 अंक से ज्यादा के साथ 22,446.75 पर खुला। इससे पहले सोमवार को मार्केट में सेंसेक्स 2226.79 अंकों की गिरावट के साथ 73137.90 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 900 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई थी। लेकिन मंगलवार को आई तेजी ने निवेशकों के डर को काफी हद तक दूर किया। किन शेयरों में आई तेजी, कौन गिरा? मंगलवार सुबह कई शेयर हरे निशान पर खुले। इसमें टाइटन, बजाज फिन्सर्व, अडानी पोर्ट, एसबीआई, एक्सिस बैंक आदि रहे। इनसे सबसे ज्यादा तेजी टाइटन के शेयर में देखी गई। बाजार खुलने के करीब 15 मिनट बाद ही यह शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। वहीं कई कंपनियों के शेयर में गिरावट भी देखने को मिली। इनमें पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया आदि कंपनियों के शेयर शामिल हैं। एशियाई बाजार में आई तेजीमंगलवार को एशियाई बाजारों में रौनक देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 शेयर बाजार 6% से ज्यादा ऊपर गया। सोमवार को इसमें लगभग 8% की गिरावट आई थी। यह उछाल वॉल स्ट्रीट में आए उतार-चढ़ाव के बाद आया है। अमेरिकी शेयर बाजार में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आयात शुल्क बढ़ाने की धमकी दी थी, जिसके बाद भारी गिरावट आई थी। कितनी चढ़ा बाजार?हांगकांग के बाजार में भी कुछ सुधार हुआ है। लेकिन यह सोमवार की 13.2% की गिरावट की तुलना में बहुत कम है। सोमवार को हैंग सेंग में 1997 के एशियाई वित्तीय संकट के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी। हैंग सेंग 1.7% बढ़कर 20,163.97 पर पहुंच गया। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.8% बढ़कर 3,121.72 पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.6% बढ़कर 2,364.22 पर पहुंच गया। वहीं एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी 1.6% बढ़कर 7,462.60 पर पहुंच गया। क्यों आई बाजार में तेजी?टैरिफ को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। इसका मतलब है कि आयात और निर्यात पर लगने वाले टैक्स को लेकर स्थिति साफ नहीं है। यह अचानक उछाल एक झूठी अफवाह के बाद आया। अफवाह थी कि ट्रंप अपने आयात शुल्क पर 90 दिनों के लिए रोक लगाने पर विचार कर रहे हैं। लेकिन व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स तुरंत इसे 'फर्जी खबर' बताया। एक अफवाह से खरबों डॉलर के निवेश में बदलाव आ सकता है। इससे पता चलता है कि निवेशक यह देखने के लिए कितने उत्सुक हैं कि ट्रंप आयात शुल्क में ढील दे सकते हैं।
You may also like
Nazriya Nazim Fahadh ने सोशल मीडिया से गायब रहने का कारण बताया
जिम्बाब्वे के जंगल में 8 साल के बच्चे की अद्भुत जीवित रहने की कहानी
पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 61 लाख रुपये की ठगी का मामला
बिच्छू के काटने पर तुरंत करें ये उपाय, जान बचाने में मददगार
कंधार हाईजैक के नायक देवी शरण ने 40 साल की सेवा के बाद लिया रिटायरमेंट