Next Story
Newszop

कल का मौसम 15 अप्रैल 2025: बिहार-झारखंड में बारिश, राजस्थान-गुजरात में लू के आसार, जानें दिल्ली-एनसीआर का हाल... पढ़िए वेदर अपडेट

Send Push
कल का मौसम 15 अप्रैल 2025 : दिल्ली-एनसीआर की गर्मी ने एक बार फिर लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। पिछले कुछ दिनों में गर्मी से राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर क्षेत्र में कल गर्मी बढ़ सकती है। दिनभर तेज धूप रहेगी और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?दिल्ली में दिन के समय 10 से 15 किलोमीटर रफ्तर के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, रात के समय न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। रात में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद लगातार गर्मी बढ़ती ही जाएगी और दो दिन बाद अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। फिलहाल आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। धीरे-धीरे बढ़ेगा अधिकतम तापमानअगले 24 घंटों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभवना है। वहीं, कर्नाटक, दक्षिण छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है। हरियाणा में भी लू चलने की संभावनाकल पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। 16 से 18 अप्रैल के बीच राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण लू चल सकती है। वहीं, कल तेलंगाना, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। और 16 से 18 अप्रैल के बीच पंजाब और हरियाणा में भी लू चलने की संभावना है। आपके यहां कितना रहेगा तापमान, जानें जानिए यूपी-बिहार के मौसम का हालउत्तर प्रदेश की बात करें तो राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहेगा। यहां 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तरा से हवाएं चल सकती हैं। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यूपी के आगरा में कल तेज धूप छाई रहेगी। इससे लोगों को तीखी चुभन का सामना करना पड़ेगा।आगरा में अधिकमत तापमान 38 डिग्री तो वहीं न्यूनतन तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दो दिन बाद यहां के तापमान में एकदम से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और पारा चढ़कर 43 डिग्री तक पहुंच जाएगा। बिहार में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलती दिखाई दे रही है। यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिसके कारण अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा। यहां रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। राजस्थान और गुजरात में चलेगी लूम के मुताबिक राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में लू जैसे हालात बनने जा रहे हैं। एक हफ्ते पहले 6 से 8 अप्रैल के बीच भी इन राज्यों में भीषण गर्मी पड़ चुकी है। हालांकि, बीते कुछ दिनों में मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ था और लू की स्थिति में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन आने वाले दिनों में एक बार फिर लू जैसी स्थिति बनने जा रही है। 45 डिग्री के पार जाने वाला है पाराराजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर और फालौदी में आने वाले दो दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य की राजधानी जयपुर, जोधपुर, कोटा, चूरू, चित्तोड़गढ़, पिलानी, पाली, सीकर और गंगागनगर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। गुजरात के कच्छ के कांडला, राजकोट और सुरेंद्र नगर में भी पारा 45 डिग्री से ऊपर जा सकता है। प्रदेश के अहमदाबाद, गांधीनगर, जूनागढञ, डीसा, अमरेली और पाटन में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच सकता है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बिगड़ेगा मौसमजम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल तक खराब मौसम की आशंका है। इस दौरान सड़कों पर रुकावट, लैंडस्लाइड, ओलावृष्टि और पथरीले ढलानों से पत्थरों के गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। सप्ताह के आखिरी समय को देखते हुए पर्यटकों और ट्रेकिंग करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Loving Newspoint? Download the app now