अभय सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है। कुल चार बदमाशों को बीती रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की पहचान सीतापुर निवासी झब्बू, बाबूराम, अभिलाख लोनिया और शिब्बू के रूप में हुई है। इन सभी बदमाशों के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं। ये सभी बदमाश बीते दिनों मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में डकैती के प्रयास में फरार चल रहे थे। इस गिरोह के दो सदस्य 24 घंटे पहले ही गिरफ्तार किए गए थे। मुखबिर की मिली सूचनादरअसल, निगोहां पुलिस और नगराम पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम 14 अप्रैल की रात को चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मामले वांक्षित आरोपी झब्बू और बाबूराम निगोहा नगराम रोड से मिरख नगर रोड जाने वाले हैं। बताए हुए स्थान पर जैसे ही पुलिस पहुंची तभी दो बाइक से 4 लोग आते हुए दिखाई पड़े। वहीं पुलिस को देखकर बाइक सवार मिरख नगर रोड की तरफ भागने लगे। पुलिस उन लोगों का पीछा कर रही थी, तभी दो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो लोगों के पैरों में गोली लग गई है। बाकी दो आरोपियों को सकुशल गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी ने दी जानकारी इस पूरे मामले में डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के भैदुआ गांव में डकैती का प्रयास हुआ था। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस की टीम गठित की गई थी। 13 अप्रैल की रात को दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई थी। सोमवार रात को पुलिस नगराम निगोहा रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी दो बाइक पर चार व्यक्ति जा रहे थे। जब इन लोगों को रोकने का प्रयास किया गया तो, इन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। फायरिंग में दो को गोली लगीडीसीपी ने बताया पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो व्यक्तियों के गोली लगी है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बाबूराम और झब्बू बताया है। साथ ही दूसरी बाइक से जा रहे दोनों व्यक्ति भी इस घटना में शामिल थे, इसमें एक का नाम अभिलाख और दूसरे का नाम शिब्बू है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। इनके पास से दो तंमचा .315 बोर, 2 खोखा, 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर और दो बाइक बरामद हुई है। आरोपी बाबूराम पर 11 मुकदमें दर्ज है, जबकि झब्बू पर 18, अभिलाख लोनिया पर 19 और शिब्बू के खिलाफ 5 मुकदमें दर्ज है। ये मुकदमें इन सभी आरोपियों पर लखनऊ और सीतापुर जिले में ही दर्ज है।
You may also like
GT vs DC Dream11 Prediction, IPL 2025: शुभमन गिल या केएल राहुल, किसे बनाएं कप्तान? यहां देखें Fantasy Team
स्मृति मंधाना को महिला महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में रत्नागिरी जेट्स की आइकन खिलाड़ी चुना गया
शंकरन नायर: वो वकील जिन्होंने अंग्रेज़ों को कोर्ट में दी थी चुनौती, अब उन पर बनी है फ़िल्म
केंद्रीय गृहमंत्री सीआरपीएस के 86वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए
Supreme Court to Hear Waqf Amendment Law Case Again on May 5, Status Quo to Continue