लीड्स: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड दौरे के पहले ही मुकाबले में शतक ठोक दिया है। लीड्स के हेडिंग्ले पर उन्होंने मैच के दूसरे दिन पहले सेशन में शतक लगाया। शोएब बशीर की गेंद पर छक्का लगाकर पंत शतक तक पहुंचे। यह टेस्ट में उनका 7वां शतक है। पंत सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर भी बन गए हैं। वह 134 रनों की पारी खेलकर जोश टंग की गेंद पर आउट हुए।
पंत गिरते-पड़ते शॉट खेले
जब ऋषभ पंत लय में होते हैं तो अजीबोगरीब शॉट खेलते हैं। इस तरह से आउट होने की वजह से कई बार उनकी आलोचना भी हुई है। उन्होंने एक हाथ से शोएब बशीर की गेंद पर छक्का मारा। इसके अलावा कई बार क्रीज में गिरते हुए उन्होंने शॉट खेले। 108वें ओवर में जोश टंग ने उन्हें आउट किया। 178 गेंदों की पारी में भारतीय उपकप्तान ने 12 चौके और 6 छक्के मारे।
सोशल मीडिया पर खूब मीम बन रहे
ऋषभ पंत की पारी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम बन रहे हैं। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ में खरीदा था। पंत कप्तानी और बैटिंग दोनों में फेल रहे थे। यही वजह है कि टीम के मालिक संजीव गोयनका पर भी मीम बन रहे हैं।

You may also like
Bombay High Court: यौन उत्पीड़न की शिकार किसी लड़की को अनचाहे गर्भ के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा कमेंट
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा वाइब्रेंट विलेज में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन
शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड दौरे की दमदार शुरुआत की है : लक्ष्मी रतन शुक्ला
यूपी में इंडिया गठबंधन एकजुटता से दर्ज करेगा बड़ी जीत : अखिलेश यादव
बस से रुपयों से भरा बैग चुराने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, 24लाख रुपये बरामद