नियमित ब्रश और फ्लॉस न करने से दांतों पर प्लाक और टार्टर जमा हो जाता है। यह परत धीरे-धीरे दांतों को पीला कर देती है। चाय, कॉफी, कोला, रेड वाइन जैसे पेय दांतों पर दाग छोड़ते हैं। धूम्रपान और तंबाकू सेवन दांतों को पीला या भूरा कर देते हैं।
पीले दांतों के कई नुकसान हैं। इससे सिर्फ आत्मविश्वास में कमी ही नहीं आती बल्कि मसूड़ों की बीमारी, दांतों में कीड़ा, मुंह से दुर्गंध, और दांत गिरने का खतरा आदि की भी समस्या हो सकती है। यही वजह है कि सही समय पीले दांतों को सफेद करना जरूरी है। डेंटिस्ट डॉक्टर जानू शाह आपको दांतों को सफेद करने के उपाय बता रही हैं।
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से माउथवॉश करना
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से माउथवॉश करने से दांतों पर जमी प्लाक की परत हटती है और दांत सफेद दिखते हैं। साथ ही यह मुंह की बदबू को भी दूर करता है।
व्हाइटनिंग स्ट्रिप्स और 3) इलेक्ट्रॉनिक टूथब्रश

अगर नियमित रूप से इस्तेमाल की जाएं तो ये दांतों का रंग एक शेड तक हल्का और चमकदार बना सकती हैं। इलेक्ट्रॉनिक टूथब्रश सामान्य ब्रश की तुलना में पीली प्लाक परत को ज्यादा अच्छी तरह साफ करते हैं। आप इसे सही तकनीक से इस्तेमाल करें।
पीले दांतों को सफेद करने के उपाय
स्ट्रॉबेरी और बेकिंग सोडा
स्ट्रॉबेरी में हल्का एसिड होता है और बेकिंग सोडा में क्षारीय कण होते हैं, जो दांतों को थोड़ा सफेद कर सकते हैं। लेकिन इसे ज्यादा बार इस्तेमाल न करें। इस उपाय को लेकर कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
ऑयल पुलिंग
यह एक पुराना घरेलू नुस्खा है, जिसमें तेल (जैसे नारियल तेल) को कुछ मिनट तक मुँह में घुमा कर थूका जाता है। यह दांतों की पीली परत हटाने में मदद करता है। इसके अलावा ऐसे ड्रिंक्स जिनसे दांतों पर दाग लगते हैं जैसे कॉफी, कोला आदि का कम सेवन करें या फिर इन्हें स्ट्रॉ से पीएं और बाद में मुंह जरूर धोएं।
इस बात का रखें ध्यान

इन सभी उपायों से पहले दांतों की प्रोफेशनल सफाई/स्केलिंग करवा लेना सबसे अच्छा रहता है। दांतों पर जमा टार्टर केवल डेंटिस्ट ही हटा सकता है। इसके बाद ही ऊपर बताए गए उपायों का सही असर दिखेगा।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।
You may also like
राम कदम ने नसीरुद्दीन शाह पर साधा निशाना, कहा- 'क्या भारत से बढ़कर हैं उनका पाकिस्तान प्रेम?'
कैबिनेट बैठक : 3.5 करोड़ नौकरियों के अवसर, 1 लाख करोड़ रुपए की रोजगार प्रोत्साहन योजना को हरी झंडी
कोयला मंत्रालय सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम वेब पोर्टल पर एक्सप्लोरेशन मॉड्यूल लॉन्च करने के लिए तैयार
गुलधर और दुहाई नमो भारत स्टेशनों पर स्थापित किए गए अत्याधुनिक फास्ट ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन
Pixel 10 Pro और XL में है कुछ ऐसा जो अब तक किसी फोन में नहीं था,पूरी डिटेल लीक