मुंबई: परेल रेलवे स्टेशन पर फास्ट ट्रेन रोकने के लिए कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा रेल प्रशासन से अनुरोध करेंगे। इसके पीछे लोढ़ा तर्क देते हैं कि परेल व आसपास में बहुत सारी बड़ी-बड़ी कंपनियों के कार्यालय आ गए है। अलग-अलग कॉर्पोरेट कार्यालयों के चलते वहां काम करने वाले कर्मियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। साथ ही इस क्षेत्र में कई सारे बड़े अस्पताल हैं इसलिए यहां के प्रमुख रेलवे स्टेशन परेल में फास्ट ट्रेन रुकनी चाहिए।
आम आदमी की समस्याओं को सुनने और उसे हल करने के लिए कौशल विकास मंत्री ने बीएमसी के एफ-दक्षिण विभाग कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया। इसे जनता से जबरदस्त प्रतिसाद दिया। लोगों ने जनहित की स्थानीय समस्याओं को मंत्री लोढ़ा के सामने रखा। अपनी इस पहल के बारे में मंत्री लोढ़ा ने बताया कि 300 से अधिक लोगों ने जनहित की समस्याएं रखीं। इसमें 200 से अधिक समस्याओं का समाधान वहीं पर ही कर दिया गया।
बाकी समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों ने जांच पड़ताल के लिए वक्त मांगा है। समस्याओं को लेकर आए लोगों ने कौशल विकास मंत्री लोढ़ा की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत ही सराहनीय पहल है। एक ही छत के नीचे हमारी समस्याओं का निदान हो रहा है। जिस काम के लिए हम लोग बार-बार, कई सारे दफ्तरों में चप्पले घिसते थे वहीं काम एक ही छत के नीचे चंद मिनटों में हल हो रहा है। आम आदमी ने अवैध पार्किंग में खड़ी लावारिस गाड़ियों, ट्रैफिक कंट्रोल, पानी के दबाव, राशन वितरण की गड़बड़ियों और हाउसिंग सोसायटियों के पुनर्विकास जैसे मुद्दे रखे।
इस पहल का श्रेय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को देते हुए मंत्री लोढ़ा ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रशासनिक यंत्रणा को सक्रिय होकर सीधे जनता तक पहुंचना चाहिए। उनकी समस्याओं को जानकर, उनका निराकरण करना चाहिए। ऐसी स्पष्ट दिशा मुख्यमंत्री फडणवीस ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को दी है। उसी के अनुरूप जनता दरबार का आयोजन किया।
उन्होंने आगे कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से जनता की समस्याओं को हल करके जब तक उन्हें समाधान नहीं मिलता, तब तक हम कार्यरत रहेंगे और लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करेंगे। इस जनसुनवाई की खास बात यह रही कि इसमें प्रशासन के 12 से अधिक विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। रेलवे प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। जनता दरबार में स्थानीय विधायक कालिदास कोलंबकर, एफ दक्षिण विभाग के सहायक आयुक्त महेश पाटील सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

You may also like
Amarnath Yatra Landslide: अमरनाथ यात्रा में अनहोनी, बालटाल रूट पर लैंडस्लाइड से महिला तीर्थयात्री की मौत, 3 घायल
Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी
बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती
नेतन्याहू को बड़ा झटका: एक और सहयोगी पार्टी गठबंधन से अलग, इजराइल में राजनीतिक अस्थिरता गहराई
जम्मू-कश्मीर शांति की ओर, जल्द पकड़े जाएंगे पहलगाम हमले के आतंकवादी : मनोज सिन्हा