मूलांक 1
आज मूलांक 1 वालों को कार्यक्षेत्र पर कोई भी काम करते समय खुद पर पूरा भरोसा रखना होगा। ऐसा करने से आपको लाभ जरूर मिलेगा। कुछ जरूरी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आप अनुभवी लोगों से सलाह ले सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपको खुद पर भरोसा रखने और संतुलन बनाए रखने से सफलता हासिल हो सकती है। कोई पुराना अनुभव भी आपको किसी परिस्थिति में मार्गदर्शन करा सकता है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
मूलांक 2

आज मूलांक 2 वाले अपने खास रिश्तों को लेकर ज्यादा भावुक हो सकते हैं। लेकिन आपको अपनी भावनाओं को संतुलित रखना होगा। आपके मन में आज कोई ऐसी भावना आ सकती है, जिसके चलते थोड़ा तनाव बढ़ सकता है और आपका मन बेचैन रहेगा। अपने साथियों और करीबियों की भावनाओं को आप गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। लेकिन आपको अपने मन की बात उनके सामने रखने में थोड़ी कठिनाई महसूस हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास आएगी। स्नेह और धैर्य से हर काम आपका शांतिपूर्वक होगा। किसी पुराने रिश्ते की याद आपको सता सकती है।
मूलांक 3
आज मूलांक 3 वाले लोग कार्यस्थल पर अपने विचारों और बातों को रचनात्मक ढंग से सबके सामने रखेंगे। इससे लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। जो लोग लेखन, शिक्षण या किसी भी अभिव्यक्ति से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है। किसी के साथ की गई बातचीत से आपको प्रेरणा मिल सकती है और एक नई दिशा भी प्राप्त हो सकती है। आपके हंसमुख स्वभाव और समझदारी के चलते लोगों के बीच आपकी सराहना होगी। इससे आपका व्यक्तित्व भी और ज्यादा निखरेगा।
मूलांक 4
आज मूलांक 4 वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन धैर्य और योजना बनाकर कोई भी काम करने से आप किसी भी परिस्थिति से आसानी से निकल सकते हैं। आज आप हर जिम्मेदारी को बहुत गंभीरता से लेंगे। लेकिन कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको हर चीज के बारे में अच्छी तरह सोचना-समझना होगा। ऐसा करने से लाभ जरूर प्राप्त होगा और परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। आज समय की कीमत समझने से आपको लाभ जरूर मिलेगा।
मूलांक 5
आज मूलांक 5 वालों के जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। व्यापार के मामले में आप किसी नई योजना, स्थान या नए लोगों से जुड़ सकते हैं। कामकाज के मामले में आपको किसी छोटी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। यहां नए संपर्क बनाने और विचारों को एक दूसरे के साथ साझा करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके बात करने का तरीका और रचनात्मक सोच लोगों को प्रभावित करेगी। लेकिन आपको एक साथ कई कार्यों में व्यस्त रहने से बचना होगा। कोई भी काम या निर्णय सोच-समझकर लेना ज्यादा बेहतर होगा।
मूलांक 6
आज मूलांक 6 वाले अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिता सकते हैं और रिश्ते में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करेंगे। इससे दोनों के बीच प्रेम भी बढ़ेगा। आज घर-परिवार से जुड़ी किसी बात को लेकर आपको अच्छी तरह सोच-विचार करना पड़ सकता है। इससे आप परिवार के सदस्यों की किसी भावनात्मक जरूरत को अच्छी तरह समझ पाएंगे। आज कलात्मक कार्य करने से आपका मानसिक तनाव कम होगा और सुकून महसूस होगा। लव लाइफ में साथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।
मूलांक 7
आज मूलांक 7 वाले अपने जीवन और विचारों के बारे में गहराई से सोचने में ज्यादा समय बिता सकते हैं। आप किसी ऐसे विषय के बारे में सोच सकते हैं, जिसे समझ पाना या उसका समाधान निकाल पाना आसान नहीं होगा। लेकिन समझदारी से फैसला लेने से आपको राहत महसूस होगी। आज आप एकांत में बैठकर अपने भीतर के किसी प्रश्न का उत्तर खोज सकते हैं। ध्यान, लेखन या किसी शांत गतिविधि से जुड़ा कार्य करने से आपका तनाव कम हो सकता है और भीतर की ऊर्जा को अच्छी दिशा नजर आ सकती है।
मूलांक 8
आज मूलांक 8 वालों को कार्यक्षेत्र पर किसी जिम्मेदारी को पूरा करने का प्रेशर बना रह सकता है। लेकिन आपको इस स्थिति में घबराने से बचना होगा। धैर्य और संतुलन बनाए रखने से हर काम आप आसानी से कर लेंगे। कार्यक्षेत्र पर अनुशासन बनाए रखने और अपने कार्यों को पूरा करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। आपसे दूसरे लोग थोड़ी ज्यादा उम्मीदें रख सकते हैं। लेकिन आप हर काम को आसानी से पूरा कर लेंगे और सभी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। कार्यों को योजना बनाकर और समझदारी से करने से लाभ जरूर मिलेगा।
मूलांक 9
आज मूलांक 9 वालों के मन में किसी कार्य या विचार को लेकर जुनून आ सकता है। आज आपको किसी विषय या लक्ष्य के प्रति पूरा ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र या कहीं बाहर हो रहे किसी अन्याय या असंतुलन के बारे में आप अपनी राय सामने रख सकते हैं। आसपास के लोग आपकी इस ऊर्जा से प्रेरित होंगे और आपकी सराहना भी करेंगे। लेकिन आपको अपने क्रोध को नियंत्रित रखना होगा और सोच-समझकर सही फैसला लेने से सही दिशा जरूर प्राप्त होगी।
You may also like
भारत के 4 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने से आम आदमी को क्या फायदा होगा? यहां जानें दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्थाएं
Klaasen's stormy feat: IPL में रचा इतिहास, विदेशी खिलाड़ी के तौर पर (न्यूनतम 50 रन की पारी में) सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट का बनाया रिकॉर्ड!
पुलिसकर्मियों की शर्मसार करने वाली हरकत! कैदी को इस वजह से लेकर जाते थे होटल, पोल खुली पोल तो गिरी गाज
'शहनाज सिर्फ मेरी थी, किसी और की कैसे', सगाई टूटी तो बौखला गया मंगेतर, कर डाला ये कांड
अगले हफ्ते होगी ताबड़तोड़ कमाई! खुलेंगे इन 4 कंपनियों के IPO, पैसे रखें तैयार