अयोध्या: रामनगरी अयोध्या के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलने का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया है। फतेहगंज इलाके में खीर गली स्थित राणी सती गेस्ट हाउस से पुलिस 11 महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पांच लोग भागने में सफल रहे। एक स्थानीय महिला ने दावा किया कि यह गली गंदे धंधे के लिए मशहूर थी। इनके घरों में लोग रिश्ता तक लेकर नहीं आते थे।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराजगी जताई है। महिला ने कहा कि पूर्व में कई बार इस गली के कारनामों के बारे में पुलिस को बताया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी दावा किया कि पुलिस धंधा चलाने वालों को शिकायतकर्ता का नाम भी बता देती थी। इससे आएदिन यहां झगड़ा होता रहता था।
पकड़ी गईं महिलाओं से पुलिस पूछताछ में कई चीजें पता चली हैं। मौके से जो पांच युवक भागने में कामयाब रहे, वे ग्राहक होने के साथ ही दलाल भी थे। उनका गेस्ट हाउस में आना जाना रहता था। पुलिस उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
गेस्ट हाउस चलाने वाला गणेश भी पकड़ा गयागेस्ट हाउस संचालक गणेश अग्रवाल और उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि गेस्ट हाउस में गोरखपुर, बिहार और दिल्ली से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 1.62 लाख रुपये बरामद किए हैं।
गेस्ट हाउस में ही रहती थीं महिलाएंबताया जा रहा है कि यह महिलाएं स्थायी रूप से इसी मकान में रहती थीं। सिर्फ ग्राहक बाहर से आते-जाते रहते थे। छापेमारी के दौरान चौथे मंजिल पर 11 महिलाएं देह व्यापार में लिप्त मिलीं। पकड़ी गईं महिलाओं में से पांच गोरखपुर, पांच बिहार और एक दिल्ली की रहने वाली है।
देह व्यापार के धंधे से खरीदे कई मकानमोहल्ले वालों ने दावा किया कि देह व्यापार के इसी काले धंधे की बदौलत गेस्ट हाउस मालिक गणेश ने कीमती संपत्तियां बना लीं। हाल ही में उसने गेस्ट हाउस के पीछे लगभग 60 लाख में एक मकान खरीदा है। इसके अलावा दो अन्य मकान इसी मोहल्ले में हैं।
गेस्ट हाउस सील किया जा रहा: एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवरगणेश का परिवार कुछ समय पहले इसी गेस्ट हाउस में रहता था, लेकिन अब उसे दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस को सील करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

You may also like
युद्धाभ्यास के बाद सैन्य चिकित्सा में भारत-अमेरिका आए साथ
GST 2.0 का असर, 14000 रुपए सस्ती हुई TVS Ronin बाइक, यहां पढ़ें डिटेल
वोट चोरी को लेकर चुनाव आयोग पर सूजन चक्रवर्ती का हमला
Ireland vs England 3rd T20 Pitch Report: आयरलैंड बनाम इंग्लैंड, यहां पढ़िए डबलिन के ग्राउंड की पिच रिपोर्ट
जनता के पैसे से भर रहा 'आप' का राहत कोष: सुनील जाखड़