Next Story
Newszop

आज का राशिफल 19 मई 2025 : वसुमति योग से वृषभ, कन्या और मीन राशि वालों को मिलेगा मनचाहा लाभ, आज जमकर कमाएंगे मुनाफा

Send Push
Aaj Ka Rashifal 19 May 2025 : 19 मई का राशिफल आज ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कन्या और मीन राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे और गुरु से छठे भाव में होंगे। आज सोमवार के दिन भोलेबाबा का प्रिय श्रवण नक्षत्र भी प्रभाव में रहने वाला है और शुक्ल योग, रवि योग के साथ-साथ अति शुभ वसुमति योग का भी उत्तम संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है, जानिए आज का राशिफल।
​मेष राशि, भाई-बहनों का मिलेगा सहयोग image

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। आज आपको भाई-बहनों से मदद मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में आ रहीं कठिनाइयों को लेकर किसी करीबी मित्र से बात करने से लाभ होगा। पार्टटाइम काम करने का मन बना सकते हैं। आज आप निवेश से जुड़े अहम फैसले लेंगे। परिवार में किलकारियां गूंज सकती हैं।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।


​वृषभ राशि, आज कहीं से मिल सकती है अच्छी खबर image

आज का दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आज आपको कहीं से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापारिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है, यात्रा आपको इच्छित लाभ दिलाने वाली रहेगी। आज आपको कार्यक्षेत्र में बेवजह के विवाद में पड़ने से बचना होगा। अपने काम से काम रखना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की कार्यक्षेत्र में बदलाव की इच्छा पूरी हो सकती है। आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।


​मिथुन राशि, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें image

मिथुन राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतते हुए चलना होगा। लेन देन को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपका मन कम लग सकता है। खासकर उच्च अधिकारियों की गलत बातों पर आप असहमति व्यक्त कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप शब्दों का चयन सोच समझकर करें। मन में थोड़ी उथल पुथल बनी रहेगी। हालांकि आज मेहनत से मुंह न मोड़ें, आपको इसका लाभ जरूर मिलेगा, प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।


​कर्क राशि, आर्थिक चिंताएं होंगी दूर image

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहने वाला है। आज आपकी चिंताएं दूर होंगी। अगर आप किसी दीर्घकालिक योजना में धन लगाने का विचार बना रहे हैं तो उस ओर आगे बढ़ सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। आज परिवार में माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।


​सिंह राशि, आज धन उधार लेने से बचें image

आज कारोबार में थोड़ा उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी से धन उधार लेने से बचें। आज कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर सीनियर्स की सलाह लेनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव ज्यादा रहने वाला है। विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज नए क्षेत्रों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी का भी गलत पक्ष लेने से बचें। अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।


​कन्या राशि, अचानक धन लाभ के आसार image

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी स्रोत से अचानक लाभ हो सकता है। कारोबार में आज आप कोई अच्छी डील फाइनल कर सकते हैं जिससे आपको अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। संपत्ति का लाभ मिलने के भी आसार हैं। हालांकि आज आपको जल्दबाजी से बचना होगा, वरना आप मौका गंवा बैठेंगे। किसी से बे-सिर पैर का वादा न करें। वरना बाद में आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।


​तुला राशि, मेहनत का मिलेगा पूरा लाभ image

तुला राशि के जातकों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। आज आपको मेहनत का पूरा फायदा मिलने वाला है। आपके प्रयास आपको उम्मीद से बेहतर लाभ दिलाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने कर्ज उतारने में भी सफल रहेंगे, बस आज बच्चों पर विशेष ध्यान दें। यह आपकी जिम्मेदारी है कि वे किसी गलत रास्ते की ओर न बढ़ें। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।


​वृश्चिक राशि, वाणी और व्यवहार में रखें मधुरता image

आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। आज आप सोच समझकर आर्थिक फैसले लेंगे, तो कारोबार में भी आपको इसका फायदा होगा। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बरतें वरना आपकी कोई बात आपके मित्र को खराब लग सकती है। आज आपको अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए आगे बढ़ने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ तो मिलेगा लेकिन दूसरे के भरोसे ही न बैठे रहें। कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।


​धनु राशि, धन प्राप्ति के प्रयास होंगे सफल image

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे, संपत्ति का लाभ होने के आसार दिख रहे हैं। कारोबार में अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिम्मेदारी बड़ी होगी लेकिन आप पर काम का बोझ भी उतना ही अधिक होगा। आज आप जीवनसाथी के करियर को लेकर परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल सामान्य रहने वाला है।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का 108 बार जप करें।


​मकर राशि, आय में बढ़ोतरी के मिलेंगे मौके image

आज आपको अपना बजट बनाकर चलना होगा। खर्चों और कमाई के बीच संतुलन बनाकर रखें। आय में बढ़ोतरी के नए मौके मिलेंगे। लेकिन पुराने लेन-देन की वजह से आपको तनाव हो सकता है। अगर कहीं पैसा उधार दे रखा है तो आज आपको वापस मांगना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आज सावधानी बरतनी होगी, वरना परेशानी बढ़ सकती है। बच्चों की शिक्षा को लेकर आज आप अहम फैसला ले सकते हैं।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। भूखों को भोजन कराएं।

Loving Newspoint? Download the app now