Next Story
Newszop

पारा@41: दिल्ली-नोएडा में समय से पहले गर्मी का प्रकोप, 14 सालों में दूसरी बार इतनी जल्दी आ गई लू, जानें कब मिलेगी राहत

Send Push
नई दिल्ली: 14 सालों में यह दूसरी बार है जब लू अप्रैल के शुरुआत में ही दस्तक दे रही है। इससे पहले 2022 में भी 7 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री रहा था। इस सीजन में पहली बार लोगों का सामना लू से हुआ है। सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा है। अगले दो दिन लू का प्रकोप जारी रहेगा। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से तापमान कुछ कम होगा। न्यूनतम तापमान में भी इजाफासोमवार की सुबह भी काफी गर्म थी। सात बजे से धूप आ गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा धूप की तपिश बढ़ने लगी। हवाओं में भी गर्माहट महसूस हुई। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा रहा। हवा में नमी का स्तर 24 से 80 प्रतिशत तक रहा। रिज और आया नगर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग, रिज और आया नगर में सोमवार को लू चली। वहीं पालम में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, रिज में 22.6, आया नगर में 20.4, राजघाट में 23.6, नजफगढ़ में 21.8, पीतमपुरा में 24.3, मयूर विहार में 21 डिग्री, गुरुग्राम में 20.5, नोएडा में 21.2, फरीदाबाद में 20.4 और गाजियाबाद में 22.3 डिग्री रहा। आज भी लू करेगी परेशानपूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। कई जगहों पर लू का प्रकोप जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है। 9 अप्रैल को भी लू का प्रकोप जारी रहेगा। शाम से आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री तक रह सकता है। 10 अप्रैल को आंशिक बादल रहेंगे। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। बादलों और तेज हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट होगी। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री तक रह सकता है। अप्रैल में इतनी गर्मी खतरनाकस्काईमेट के अनुसार, राजधानी में अप्रैल में तापमान का 40 से अधिक होना असामान्य नहीं है। बीते 20 सालों में 2012 को छोड़कर हर साल अप्रैल में सफदरजंग (बेस स्टेशन) में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज हुआ है। 2012 में 4 अप्रैल को सबसे अधिक तापमान 38.7 डिग्री रहा था। हालांकि अप्रैल में तापमान का 40 से ऊपर पहुंचना सामान्य है। लेकिन 2023 और 2024 में तापमान 40 से ऊपर होने के बावजूद एक भी दिन लू नहीं चली थी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लू तभी घोषित होती है जब तापमान 40 से अधिक और सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक हो। अप्रैल के अंतिम हफ्ते में सामान्य तापमान 37 से 38 डिग्री होता है। ऐसे में अगर अंतिम हफ्ते में तापमान 40 या 41 के आसपास है तो भी यह सामान्य से महज दो से तीन डिग्री ही गर्म हुआ और लू की घोषणा नहीं होती। अप्रैल 2022 की तरह हो सकते हैं हालातअप्रैल 2022 में भी अधिकतम तापमान 7 अप्रैल को 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। इस साल अप्रैल में 9 दिन लू चली थी। पूरे महीने में 17 दिन तापमान 40 से अधिक रहा था। महीने के अंतिम दो दिन तापमान 43 से अधिक रहा था।इस बीच एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मंगलवार को उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों तक पहुंचेगा। अगले चार दिनों तक वह सक्रिय रहेगा। यह सिस्टम 9 से 11 अप्रैल के बीच मैदानों के मौसम को प्रभावित करेगा। हालांकि इसका असर आज से ही महसूस होने लगा। इसकी वजह से हवा में बदलाव हो रहे हैं। इसी वजह से तापमान बढ़ रहा है। अगले दो दिन मौसम गर्म ही रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है और 9 से 11 अप्रैल के बीच शहर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। लेकिन मौसम प्रणाली के गुज़र जाने के बाद फिर से तापमान बढ़ सकता है।
Loving Newspoint? Download the app now