Next Story
Newszop

4 दिन में फोड़े-फुंसी होंगे कम और बेजान त्वचा में भर जाएगी जान, रोजाना पिएं पीला पानी, फिर देखें कमाल

Send Push
त्वचा की समस्याएं कई कारणों से हो सकती हैं। ये लाइफस्टाइल की गलत आदतों, खराब क्वालिटी के स्किन केयर प्रोडक्ट्स, नुट्रिएंट्स की कमी, हवा की धूल-मिट्टी और प्रदूषण जैसे कई कारणों की वजह से हो सकती है। वहीं, कई बार स्थिति गंभीर होती है और शरीर में पनप रही बीमारियों का चेतावनी संकेत भी हो सकती है। ऐसे में लोग स्किन की सेहत का ध्यान रखते हुए कई महंगे ट्रीटमेंट करवाते हैं और जो लोग इन महंगे प्रोडक्ट्स को नहीं खरीद सकते हैं, वे कई तरह के घरेलू नुस्खों की मदद से स्किन को सुधारने की कोशिश करते हैं। त्वचा की समस्याओं से निपटने के लिए ये दोनों ही तरीके सही हैं, लेकिन कई बार लोगों को इन दोनों ही तरीकों से फायदा नहीं होता है।
जी हां, जब मेडिकल ट्रीटमेंट और घरेलू नुस्खे दोनों ही काम नहीं करते हैं, तो इंसान को इन समस्याओं पर बाहरी ही नहीं अंदरूनी तरीके से भी काम करने की जरूरत होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि अंदरूनी तरीके से स्किन का ख्याल कैसे रखा जा सकता है तो इसका जवाब आपकी डाइट में छुपा हुआ है। इस स्थिति में आपको अपने खानपान और ईटिंग हैबिट्स में सुधार करने की जरूरत होती है। ऐसे में आप एक बहुत ही असरदार पीले रंग की चाय का सेवन कर सकते हैं।
कंटेंट क्रिएटर ने बताई विधि image

इंटाग्राम पर चर्चित कंटेंट क्रिएटर डॉली शाह ने एक चाय के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि इस चाय को पीने से आपकी स्किन से जुड़ी समस्याएं ही नहीं सही होंगी बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी फायदा होगा। अगर आप रोजाना इस चाय का सेवन करते हैं, तो शुरुआती 4 दिनों में ही आपको बहुत अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस चाय को बनाने में किन चीजों की जरूरत है।




चाय बनाने में इस्तेमाल हुई सामग्री image
  • केसर
  • इलायची
  • घी
  • अदरक
  • मुलेठी

(नोट: आप अपने हिसाब से सामग्री की मात्रा को डिसाइड कर सकते हैं)


चाय बनाने की विधि image

इस चाय को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन में पानी भरकर गैस पर रखना है। अब पानी के गर्म होने पर उसमें केसर के 3 धागे और इलायची को मिलाकर उबलने देना है। अब पैन में 1 चम्मच घी और 1 चम्मच अदरक डालना है। अब सबसे आखरी और जरूरी इंग्रेडिएंट्स मुलेठी है। आपको सबसे आखिर में 1 चम्मच मुलेठी पाउडर को डालना होता है। अब इस चाय को उबलने दें और 3-4 मिनट बाद छानकर पी लें।


चाय पीने से होने वाले फायदे image

अगर आप रोजाना इस चाय को पीते हैं, तो डॉली शाह के मुताबिक, 3 से 4 दिन बाद आपके एक्ने कम होने लग जाएंगे। 1 हफ्ते लगातार चाय पीने से डल स्किन में जान भर सकती है। वहीं, लगातार 2 हफ्ते चाय पीने के बाद स्किन के साथ-साथ बालों को भी फायदा होता है। इससे झड़ते बालों की समस्या से बचा जा सकता है। इसके अलावा, 3 से 4 हफ्ते बाद आपको डार्क सर्कल्स में कमी, टैनिंग, फाइन लाइन्स और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं में कमी नजर आ सकती है।


निखरी त्वचा के लिए टिप्स​


सेहत को होंगे ये फायदे image
  • इस चाय को पीने से हार्मोन बैलेंस रहते हैं
  • इम्यूनिटी मजबूत होती है
  • ब्लड सर्कुलेशन तेज होती है
  • पीसीओडी की समस्या से बचा जा सकता है
  • अच्छी नींद आएगी
  • डाइजेशन में सुधार होगा।







(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Loving Newspoint? Download the app now